मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:21 · नई दिल्ली संस्करण

एकता कपूर की फिल्म 'लव, सेक्स और धोखा-2' अब 19 अप्रैल को होगी रिलीज

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

एकता कपूर के बालाजी मोशन पिक्चर्स की अपकमिंग फिल्म 'लव, सेक्स और धोखा- 2' अपने एलान के बाद से ही सुर्खियों में रही है। दर्शक इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। दर्शकों के उत्साह के बीच अब मेकर्स ने फिल्म की नई रिलीज डेट घोषित है। यह फिल्म 19 अप्रैल 2024 को रिलीज होगी। इसी के साथ उन्होंने एक बेहद दिलचस्प मोशन पोस्टर भी जारी किया है।मेकर्स ने फिल्म के नए मोशन पोस्टर में फिल्म की अनोखी झलक दी है। बोल्ड, रोमांचकारी और आकर्षक मोशन पोस्टर में धड़कते हुआ एक दिल दिखाया गया है। मेकर्स ने इस मोशन पोस्टर को शेयर करते हुए फिल्म की नई रिलीज डेट का एलान किया और लिखा, "ये वैलेंटाइन डे आसान नहीं, बस इतना समझ लीजिये, लव सेक्स और धोखे का दरिया है और डूब के जाना है। फिल्म 'लव, सेक्स और धोखा-2' 19 अप्रैल को सिनेमाघरों में।"फिल्म 'लव, सेक्स और धोखा- 2' रिश्तों की जटिलताओं को दिखाती है और इंटरनेट के युग में मॉडर्न लव के छिपे पहलुओं को उजागर करती है। एक दिलचस्प प्लॉट और आकर्षक प्रदर्शन के माध्यम से, फिल्म प्यार, धोखा और टेक्नोलॉजी से चलने वाली इस दुनिया के परिणामों के विषयों में गहराई से उतरने का वादा करती है।फिल्म फिल्म 'लव, सेक्स और धोखा- 2' बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड और कल्ट मूवीज की पेशकश है। फिल्म को एकता आर कपूर और शोभा कपूर की निर्मित है और दिवाकर बनर्जी ने निर्देशित किया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें