मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:27 · नई दिल्ली संस्करण

प्रदेशभर में चलेगा एक पेड़ मां के नाम अभियान : योगी आदित्यनाथ

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

लखनऊ,। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार

को एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पांच कालिदास मार्ग स्थित

मुख्यमंत्री आवास पर पौधरोपण किया। इस अवसर पर प्रदेश के वन मंत्री डा.अरूण

कुमार सक्सेना भी उपस्थित रहे।

इस मौके पर मुख्यमंत्री

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 20 जुलाई को पूरे प्रदेश में एक पेड़ मां के नाम

अभियान चलाया जायेगा। इस दौरान प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थियों के यहां

भी पौधे लगाये जायेंगे। मुख्यमंत्री ने सभी घरों में सहजन के पेड़ लगाने का

आह्वान करते हुए कहा कि हर कोई मां के नाम एक पेड़ जरूर लगाए। इस अभियान

के लिए मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार जताया है।

वन

मंत्री डा.अरूण सक्सेना ने कहा कि 'एक पौधा मां के नाम' लगाने के लिए आम

जनता से अपील करते हुए कहा कि पौधरोपण से पूर्व उनकी सुरक्षा का पुख्ता

इंतजाम कर लिया जाये। वृक्षारोपण जन अभियान को सफल बनाने के लिए पौधों को

लगाने के साथ-साथ उनकी सुरक्षा में टेक्नोलाजी का भी प्रयोग किया जाये। वन

मंत्री ने कहा कि पौधरोपण के बाद उसे टीगार्ड लगाकर सुरक्षित किया जाए तथा

स्कूल कालेजों व अन्य खाली जगहों पर पौधरोपण की तैयारी की जाये।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें