मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 6:36 · नई दिल्ली संस्करण

अलवर में आठ साल पहले जिस कुएं में बड़े भाई की मौत हुई उसी में अब गिरकर हुई छोटे की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
अलवर में आठ साल पहले जिस कुएं में बड़े भाई की मौत हुई उसी में अब गिरकर हुई छोटे की मौत

अलवर में आठ साल पहले जिस कुएं में बड़े भाई की मौत हुई उसी में अब गिरकर हुई छोटे की मौत

अलवर, 15 मार्च। ततारपुर थाना क्षेत्र स्थित सारे खुर्द गांव में आठ साल पहले जिस कुएं में बड़े भाई की गिरकर मौत हुई उसी कुएं में अब छोटे भाई की गिरने से मौत हो गई। घटना के बाद से गांव में मातम का माहौल है।

जानकारी के अनुसार नीर जाटव निवासी सोरखा खुर्द ततारपुर घर के पास ही बने कुएं में पैर फिसलने के कारण गिर गया। कुआं सूखा होने के कारण जब परिजनों ने उसकी आवाज सुनी तो उसे कुएं में से निकाल कर अस्पताल लेकर पहुंचे। घायल अवस्था में अलवर के सामान्य चिकित्सालय में नीर को भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान मंगलवार देर रात उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया।

पुलिस ने बताया कि आठ साल पहले ही मृतक के बड़े भाई श्रवण कुमार की भी इसी कुएं में नहाने के दौरान पैर फिसल कर गिरने से मौत हो गई थी और अब नीर की मौत भी उसी कुएं में गिरने से हो गई।

मृतक के पिता बुजुर्ग है और दोनों बेटों की मौत होने से उनके ऊपर पहाड़ टूट पड़ा है। नीर के तीन बच्चे हैं। जिनमें दो लड़की और एक लड़का है। ऐसे में परिवार की मदद करने के लिए ग्रामीण आगे आ रहे है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें