मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:39 · नई दिल्ली संस्करण

हरदोई सड़क हादसे में एक ही परिवार के आठ लोगों की मौत, सीएम ने जताया दुख

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

हरदोई। उत्तर प्रदेश के जनपद हरदोई में बीती देर रात सड़क हादसे में एक ही परिवार के आठ लोगों की मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ, जब बालू लदा एक ट्रक मल्लावां कोतवाली क्षेत्र में सड़क किनारे सो रहे लोगों पर अनियंत्रित होकर पलट गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे में मारे गए लोगों के प्रति गहरा दुख जताया है और अधिकारियों को राहत कार्य के निर्देश दिए हैं।कन्नौज के महेंदी घाट से एक बालू लदा ट्रक बीती देर रात हरदोई की ओर जा रहा था। ट्रक हरदोई जनपद के मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के उन्नाव मार्ग से कटरा-बिल्हौर हाइवे पर चुंगी नंबर दो से गुजरते समय बेकाबू होकर सड़क किनारे झोपड़ी में सो रहे लोगों पर पलट गया। ये सभी अवधेश उर्फ बल्ला नट के परिवारीजन थे। हादसा इतना दर्दनाक था कि डंपर में लदे बालू और ट्रक के नीचे पूरा परिवार दब गया। हादसे के बाद इलाके के लोग बालू में दबे लोगों को निकालने में जुट गए। इस बीच सूचना मिलने पर मल्लावां थाने से पुलिस बल भी मौके पर पहुंचा और घटना की जानकारी आलाधिकारियों को देते हुए क्रेन और जेसीबी मंगाकर रेस्क्यू आपरेशन चलाया।पुलिस ने काफी प्रयास के बाद बालू और ट्रक के नीचे दबे अवधेश उर्फ भल्ला (45), उसकी पत्नी मुन्नी (42), बेटी सुनैना (11), बिलग्राम कासुपेट निवासी दामाद करन (25), उसकी पत्नी हीरो (22), लल्ला (5), बुद्धू (4), कोमल (5) और एक बच्ची बिट्टू को निकाल कर अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने आठ लोगों को मृत घोषित कर दिया और बच्ची बिट्टू की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।इस बीच घटना की जानकारी मिलने पर जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह और पुलिस अधीक्षक केशव चंद गोस्वामी भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी की। जिलाधिकारी ने बताया कि बालू भरा ट्रक एक झोपड़ी पर पलट गया था। इस हादसे में आठ लोगों की मौत हुई है। शवों का पोस्टमार्टम कराते हुए घटना के कारणों की जानकारी की जा रही है। हादसे के बाद पुलिस ने छिबरामऊ निवासी ट्रक चालक अवधेश और क्लीनर अनंग बेहटा निवासी रोहित को हिरासत में लिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें