मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:06 · नई दिल्ली संस्करण

पटना में ट्रक और ऑटो की टक्कर में आठ लोगों की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पटना में ट्रक और ऑटो की टक्कर में आठ लोगों की मौत

पटना। बिहार के पटना जिले के शाहजहांपुर थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक ट्रक और ऑटो की टक्कर में आठ लोगों की मौत हो गयी। मृतकों में सात महिलाएं बतायी जा रही हैं। दरअसल, यह पूरा मामला शाहजहांपुर थाना क्षेत्र के अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री के पास शनिवार की सुबह हुआ है, जहां एक ट्रक और टेम्पू की टक्कर में आठ लोगों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना में कुछ लोगों के घायल होने की भी खबर है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि नालंदा जिले के हिलसा थाना क्षेत्र के मलवा गांव के रहने वाले कुछ लोग सुबह गंगा में डुबकी लगाकर पुण्य प्राप्त करने गए थे। ये सभी लोग एक ऑटो पर सवार होकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री के पास एक अनियंत्रित ट्रक ने ऑटो को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे ऑटो के परखच्चे उड़ गए। स्थानीय लोगों के मुताबिक दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि सात लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई जबकि एक व्यक्ति ने अस्पताल ले जाते दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही शाहजहांपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल यात्रियों को नज़दीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद इन्हें पटना रेफर कर दिया गया है। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है और जांच कर रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक ट्रक बेलगाम रफ्तार में आ रहा था और ड्राइवर ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद सीधी टक्कर हुई। बताया गया कि मृतकों में सात महिलाएं हैं और सभी एक ही गांव की हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ लग गयी है। गाव में भी घटना की सूचना मिलते ही मातम पसर गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें