मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:51 · नई दिल्ली संस्करण

पटना में कोरोना के आठ नए मरीज मिले

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पटना में कोरोना के आठ नए मरीज मिले

पटना। बिहार की राजधानी पटना में कोराेना के मरीजाें की संख्या बढ़ती जा रही है। बीते कल यानि रविवार काे पटना में कोरोना के आठ नए मरीज सामने आए हैं। इससे राज्यभर में संक्रमितों की कुल संख्या 60 पहुंच गई है। इनमें सक्रिय संक्रमितों की संख्या 39 है, जबकि 21 लोग कोरोना से पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं।सिविल सर्जन कार्यालय के अनुसार रविवार को पांच लोग निजी अस्पताल और लैब में जांच कराने के बाद संक्रमित पाए गए, जबकि दो मरीजों की जांच एम्स पटना में और एक व्यक्ति जांच की एनएमसीएच में हुई है। नए संक्रमित मरीजों में नेऊरा, दानापुर, दीघा, राजीवनगर, कुम्हरार और कंकड़बाग क्षेत्र के लोग शामिल हैं। इन सभी में सर्दी, खांसी, बुखार और सांस लेने में तकलीफ जैसे सामान्य लक्षण पाए गए थे, जिसके बाद इन्होंने जांच कराई।सिविल सर्जन डॉ. अविनाश ने बताया कि अब तक पटना में कोरोना से किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि संक्रमितों में से अधिकांश की पहचान निजी लैबों द्वारा की गई है, जबकि एम्स और एनएमसीएच की जांच में संक्रमित मरीजों की संख्या अपेक्षाकृत कम रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें