मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:53 · नई दिल्ली संस्करण

उप्र में आठ आईपीएस अफसरों का स्थानांतरण,उपेन्द्र अग्रवाल बने जेसीपी लखनऊ

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
उप्र में आठ आईपीएस अफसरों का स्थानांतरण,उपेन्द्र अग्रवाल बने जेसीपी लखनऊ

उप्र में आठ आईपीएस अफसरों का स्थानांतरण,उपेन्द्र अग्रवाल बने जेसीपी लखनऊ

लखनऊ, 12 मार्च । उत्तर प्रदेश में शनिवार आधी रात शासन ने आठ आईपीएस अधिकारियों को इधर-उधर किया है। सयुंक्त पुलिस आयुक्त पीयूष मोर्डिया को पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ से हटाकर लखनऊ जोन का अपर पुलिस महानिदेशक बनाया गया है। उनकी जगह पर उपेन्द्र कुमार अग्रवाल को सयुंक्त पुलिस आयुक्त लखनऊ के पद नयी तैनाती मिली है। इससे पहले वे पुलिस महानिरीक्षक/उपमहानिरीक्षक देवीपाटन गोण्डा में तैनात थे।

इसके अतिरिक्त अमरेन्द्र प्रसाद सिंह को पुलिस उपमहानिरीक्षक अयोध्या से हटाते हुए पुलिस उपमहानिरीक्षक देवीपाटन गोण्डा भेजा गया है। प्रवीण कुमार को पुलिस महानिरीक्षक मेरठ से पुलिस महानिरीक्षक अयोध्या की जिम्मेदारी मिली है। नचिकेता झा को पुलिस महानिरीक्षक मेरठ बनाया गया है। इससे पूर्व उनकी तैनाती आगरा जिले में थी।

इसी तरह दीपक कुमार को पुलिस महानिरीक्षक/उपमहानिरीक्षक अलीगढ़ के पद से हटाकर आगरा पुलिस महानिरीक्षक के पद पर भेजा गया है। सुरेश राव ए कुलकर्णी को अपर पुलिस आयुक्त कानपुर कमिश्नरेट से स्थानांतरण करते पुलिस उपमहानिरीक्षक अलीगढ़ के पद पर तैनाती मिली है। अमित वर्मा को पुलिस उपमहानिरीक्षक एसआईटी मुख्यालय लखनऊ से हटाते हुए अपर पुलिस आयुक्त कानपुर कमिश्नरेट में बनाया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें