मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:34 · नई दिल्ली संस्करण

लखनऊ में आठ फ्लाईओवर, रिंग रोड बहुत जल्द मिलेंगे - राजनाथ सिंह

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

लखनऊ। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ की जनता से कहा कि आपको लखनऊ में आठ से नौ फ्लाईओवर और रिंग रोड बहुत जल्द ही मिलेंगे। मार्च के दूसरे सप्ताह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश की जिन परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे, उसमें लखनऊ की रिंग रोड परियोजना शामिल होगी। वहीं फ्लाईओवर निर्माण कार्यों को जल्द शुरू कराया जाएगा।रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि लखनऊ रिंग रोड के बनने से ट्रैफिक जाम जैसी समस्या खत्म होगी। बाहर से लखनऊ में आने वाले वाहनों को रिंग रोड की मदद से अपने स्थान तक पहुंचना आसान होगा। यह रिंग रोड लखनऊ के एक छोर को दूसरे छोर से जोड़ रहा है। रिंग रोड को बनाने में थोड़ा वक्त जरूर लगा है, अब इसके लोकार्पण में और विलम्ब नहीं होने दिया जाएगा।गोमती नगर रेलवे स्टेशन के कार्यक्रम में बोल रहे राजनाथ सिंह ने कहा कि लखनऊ वासियों के लिए बहुत सारे विकास कार्य कर रहे हैं। उसके बारे में बहुत विस्तार से बताने की आवश्यकता नहीं है। अभी लखनऊ में कुछ एक या दो पुल का निर्माण जारी है। आने वाले वक्त में आठ से नौ पुल स्वीकृत हैं, जिनके निर्माण कार्य को आरम्भ कराया जाएगा।राजनाथ सिंह ने कहा कि लखनऊ शहर का तेजी से विकास हुआ है। अपनी व्यस्तता के बावजूद भी वह अपने क्षेत्र की जनता के विकास के बारे में सोचते रहते हैं। आज के कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के लिए लगभग 1876 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण या शिलान्यास हुआ है। जिसमें 378 करोड़ रुपये की गोमती नगर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास की योजना शामिल है। गोमती नगर रेलवे स्टेशन विश्व स्तरीय बना है और इससे शहर की जनता को सुविधा होगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें