मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:27 · नई दिल्ली संस्करण

हरदोई में ट्रक झोपड़ी पर पलटा, तीन बच्चों समेत आठ की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

हरदोई,। उत्तर प्रदेश के जनपद हरदोई में बुधवार सुबह सड़क किनारे

बनी झोपड़ी पर एक बालू लदा ट्रक पलट गया। ट्रक के नीचे दबकर झोपड़ी में रह

रहे परिवार के तीन बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई। कुछ लोगों को कहना

है कि ट्रक गंगा नदी से बालू खनन कर हरदोई की तरफ जा रहा था। ओवरलोड होने

के कारण मोड़ पर पलट गया और यह हादसा हुआ।

मल्लावां कस्बे में

चुंगी संख्या- दो पर भल्ला कंजड़ सड़क किनारे झोपड़ी बनाकर परिवार संग यहां

पर रह रहा था। रोजाना की तरह मंगलवार की रात खाना-पीना खाने के बाद यह

परिवार सड़क किनारे सो रहा था। बुधवार तड़के मेंहदीघाट कन्नौज की तरफ से

हरदोई जा रहा बालू लदा ट्रक झोपड़ी के ऊपर पलट गया और सभी बालू लदे ट्रक के

नीचे ही दब गए। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से बालू

हटाकर सभी को बाहर निकाला। हादसे में एक ही परिवार के आठ लोगों की मौत हो

गई थीं। मृतकों की पहचान भल्ला कंजड़, उसकी पत्नी मुन्नी, पुत्री सुनेमन,

लल्ला, बुद्धू के साथ दामाद करण निवासी कासुपेट बिलग्राम और उसकी पत्नी

हीरो और पुत्र कोमल के रूप में हुई है। एक पुत्री बिट्टू घायल निकली, जिसे

इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही

है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें