मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:17 · नई दिल्ली संस्करण

स्टेशन से आठ बांग्लादेशी गिरफ्तार, आज कोर्ट में पेशी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
स्टेशन से आठ बांग्लादेशी गिरफ्तार, आज कोर्ट में पेशी

सिलीगुड़ी : राज्य में घुसपैठ रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी किए जाने के बीच सिलीगुड़ी जंक्शन रेलवे स्टेशन से आठ बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और जीआरपी की संयुक्त टीम ने रविवार रात गुप्त सूचना के आधार पर की।

रेल पुलिस के अनुसार, ये सभी लोग राधिकापुर एक्सप्रेस से सिलीगुड़ी जंक्शन पहुंचे थे। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि ये सभी लंबे समय से भारत के विभिन्न हिस्सों, खासकर दिल्ली में मजदूर के रूप में काम कर रहे थे। वहां से लौटते समय वे बांग्लादेश जाने के लिए सिलीगुड़ी उतरे थे।

पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि वे सिलीगुड़ी से हल्दीबाड़ी के रास्ते सीमा पार कर बांग्लादेश जाने की योजना बना रहे थे। हालांकि, तलाशी के दौरान वे कोई वैध दस्तावेज, पासपोर्ट या वीजा नहीं दिखा सके, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

एसआरपी कुंवर भूषण सिंह ने सोमवार को बताया कि गुप्त सूचना मिलने के बाद संयुक्त टीम ने स्टेशन पर अभियान चलाया। पूछताछ में आरोपितों ने स्वीकार किया कि वे काम की तलाश में भारत आए थे और अब वापस अपने देश लौटने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस जांच कर रही है कि वे किस रास्ते से भारत में दाखिल हुए और क्या इसके पीछे कोई संगठित गिरोह सक्रिय है।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आठ लोगों में से चार बांग्लादेश के दिनाजपुर जिले और चार नीलफामारी जिले के निवासी है। सभी के खिलाफ फॉरेनर्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। सोमवार को उन्हें सिलीगुड़ी महकमा अदालत में पेश किया जाएगा। मामले में और जानकारी जुटाने के लिए आरोपितों को रिमांड पर लेने की तैयारी की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें