मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:27 · नई दिल्ली संस्करण

कड़ी सुरक्षा के बीच ईद उल अजहा (बकरीद)की नमाज सकुशल संपन्न

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

कानपुर,। जिले में बड़ी ईदगाह सहित सभी स्थानों पर अपने पूर्व

निर्धारित समय पर ईद-उल-अजहा यानी बकरीद इस साल सोमवार को सम्पन्न हो गई।

अकीदतमंदों ने एक दूसरे पर बधाई देने के बाद बकरीद पर कुर्बानी के लिए

अपने-अपने घर पहुंचें। वहीं प्रशासन भी ईद-उल-अजहा की नमाज को लेकर सुबह से

एलर्ट रही।

बकरा मंडी स्थित बड़ी ईदगाह में ईद-उल-अजहा की नमाज

सुबह 7.30 बजे पेश इमाम मौलाना हाफिज मोहम्मद शकील अदा कराया। हालांकि इससे

पूर्व छोटी ईदगाह नई सड़क पर सुबह छह बजे नमाज अदा की गई। बड़ी ईदगाह पर

नमाजियों की संख्या अधिक होने को लेकर वहां पर प्रशासन अधिक सक्रिय दिख रहा

है। इसके बाद बड़ी ईदगाह गद्दियाना में साढ़े आठ बजे नमाज अदा की गई।

डीसीपी मध्य आर एस गौतम ने सोमवार को बताया कि बड़ी ईदगाह सकुशल सम्पन्न

हो गई। नमाज के दौरान सीसीटीवी कैमरों से निगरानी होती रही। हालांकि

सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किये गये थे और ईदगाह के गेट पर मेटल

डिटेक्टर लगा दिया गया था। इसके साथ ही छतों से भी नमाजियों की सुरक्षा

होगी।

ईद उल जुहा पर्व पर कानून व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस

उपायुक्त पूर्वी श्रवण कुमार सिंह के निर्देशन में थाना जाजमऊ क्षेत्र

अंतर्गत ईदगाह एवं मस्जिद का भ्रमण किया गया तथा ड्यूटी पर तैनात

पुलिसकर्मियों को चेक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए व नमाज को सकुशल

संपन्न कराया गया। इस दौरन अपर पुलिस उपायुक्त कानून एवं व्यवस्था मनोज

कुमार पाण्डेय व सहायक पुलिस आयुक्त छावनी अंजली विश्वकर्मा भी मौजूद रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें