मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:21 · नई दिल्ली संस्करण

मप्र में धूमधाम के साथ मनाया जा रहा ईद का त्यौहार, भोपाल में रिमझिम बारिश के बीच ईदगाह पर हुई पहली नमाज

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

भोपाल,। देश भर में सोमवार को ईद ईद-उल-अजहा का त्यौहार धूमधाम से

मनाया जा रहा है। राजधानी भोपाल समेत समूचे प्रदेश में ईद के त्यौहार की

रौनक देखने को मिल रही है। भोपाल में प्रमुख मस्जिदों में रिमझिम बारिश के

बीच नमाज अदा की गई। नमाज के बाद देश-दुनिया में अमन के लिए दुआ की गई।

इसके साथ ही ताजुल मसाजिद में फिलिस्तीन और गाजा में शांति के लिए दुआ की

गई। शहर काजी और मस्जिदों के इमामों ने खुतबा (उपदेश) दिए। इसके बाद

एक-दूसरे को गले मिल कर ईद की मुबारकबाद दी।

इस

त्योहार को बलिदान का प्रतीक माना जाता है। ऑल इंडिया मुस्लिम त्यौहार

कमेटी अध्यक्ष डॉ. औसाफ शाहमीरी खुर्रम ने बताया कि अकीदत का यह त्यौहार

तीन दिन तक चलता रहेगा। इसके पहले रविवार को कुर्बानी के लिए बकरे की

खरीद-फरोख्त के लिए शहर में जगह-जगह अस्थाई बाजार सजे रहे। यहां आसपास के

गांवों से ग्रामीण बकरे लेकर पहुंचे। इधर, त्योहार की जरूरत के लिए लोगों

का रुख बाजारों की तरफ भी बढ़ा है। शहर के इब्राहिमपुरा, चौक बाजार, नदीम

रोड, जहांगीराबाद, लक्ष्मी टाकीज आदि में देर रात तक खरीद-फरोख्त का दौर

चलता रहा।

छिंदवाड़ा में बकरा ईद

का त्योहार आज आपसी सद्भाव से मनाया गया। अंजुमन इस्लाहुल मुस्लेमीन कमेटी

छिंदवाड़ा के सदर निशादउद्दीन खान रूमी पटेल ने ईदुल अजहा का त्यौहार

मुस्लिम भाइयों ने रस्म रिवाज के साथ मनाया। मस्जिद में ईदुल अजहा की नमाज

सुबह 7 बजे हाफिज इरफान रजा ने अदा कराई। गुना में ईद की पहली व मुख्य नमाज

ईदगाह पर सुबह 7.30 बजे हुई। बड़ी ईदगाह पर सुबह 9:30 बजे ईद की नमाज हुई।

देश और प्रदेश की खुशहाली व अमनो-अमान के लिए सामूहिक रूप से दुआ मांगी

गई। इधर उज्जैन में इंदिरा नगर स्थित ईदगाह व अन्य मस्जिदों पर ईद की नमाज

सुबह अदा की गई। इस दौरान शहर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था पुलिस प्रशासन की

थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें