मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:31 · नई दिल्ली संस्करण

धार्मिक स्थलों पर तेज आवाज वाले लाउडस्पीकर हटाने की कवायद तेज

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
धार्मिक स्थलों पर तेज आवाज वाले लाउडस्पीकर हटाने की कवायद तेज

नवाबाद व कोतवाली थाना क्षेत्र के कई धार्मिक स्थलों पर पहुंची पुलिस,उतरवाए लाउडस्पीकरझांसी। मंगलवार को पुलिस ने महानगर में धार्मिक स्थलों पर तेज आवाज़ करने वाले लाउड स्पीकर को हटाने व मानक के अनुसार उनकी आवाज कराने की मुहिम छेड़ दी। है। नवाबाद व कोतवाली थाना क्षेत्र के कई धर्मिक स्थलों से पुलिस ने लाउड स्पीकर उतरवाए तो कइयों को समझाते हुए उन्हें न्यायालय के मानकों की जानकारी दी। साथ ही बताया कि हाईकोर्ट की गाइडलाइन के अनुसार ही स्पीकर का उपयोग करें।गौरतलब है कि तेज आवाज में बजने वाले ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर रोक लगाने के लिए उत्तर प्रदेश हाईकोर्ट पूर्व में ही निर्देश जारी कर चुका है। इसी नियम का पालन कराने के लिए झांसी पुलिस मंगलवार को सक्रिय नजर आई। एसएसपी सुधा सिंह के निर्देश के बाद नवाबाद थाने की पुलिस ने झांसी के कई धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर उनकी देखरेख करने वाले जिम्मेदारों से वार्ता करते हुए उन्हें न्यायालय के नियमों व मानकों की जानकारी दी। इसके बाद धार्मिक स्थलों पर लगाए गए लाउड स्पीकर उतरवाए। इनमें कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित कपूर टेकरी की मदीना मस्जिद, इलाईट स्थित मस्जिद पर भी पुलिस पहुंची। यही नहीं महानगर के तमाम धार्मिक स्थलों पर पुलिस ने लाउडस्पीकर की जानकारी जुटाई। वहीं, कई स्थलों से लोगों ने खुद ही लाउड स्पीकर उतारकर अपनी शालीनता का परिचय दिया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें