मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:26 · नई दिल्ली संस्करण

रोडवेज कर्मचारियों ने फूंका विधायक यूनुस खान का पुतला : विधानसभा में दिए बयान का जताया विरोध

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

जोधपुर,। रोडवेज कर्मचारियों ने शुक्रवार को पूर्व परिवहन मंत्री

एवं वर्तमान निर्दलीय विधायक यूनुस खान का पुतला फूंका। रोडवेज

कर्मचारियों का आरोप है कि यूनुस खान ने विधानसभा में रोडवेज निगम के खिलाफ

गलत बयान दिए हैं जिससे प्रदेश भर के रोडवेज कर्मचारियों में आक्रोश है।

इससे

पहले रोडवेज कर्मचारियों ने केंद्रीय रोडवेज बस स्टैंड में विधायक यूनुस

खान के पुतले की शवयात्रा निकाली। इसके बाद पुतला फूंका गया। रोडवेज

कर्मचारियों ने यूनुस खान के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए मुर्दाबाद के

नारे लगाए। रोडवेज कर्मचारियों ने कहा कि विधायक एवं पूर्व परिवहन मंत्री

यूनुस खान छह साल पहले जब वसुंधरा सरकार में मंत्री थे तब उन्होंने वसुंधरा

के साथ मिलकर एक साजिश के तहत राजस्थान रोडवेज को बंद करने के लिए लोक

परिवहन को परमिट जारी किए थे। अब दो दिन पहले यूनुस खान ने विधानसभा में

बहस के दौरान कहा कि राजस्थान में डीजल महंगा हो गया है जिसके कारण

राजस्थान रोडवेज बसें चल नहीं सकती। इसलिए राजस्थान सरकार को रोडवेज को बंद

करके लोक परिवहन को परमिट दे देना चाहिए। पूर्व मंत्री का यह बयान रोडवेज

कर्मचारियों व निगम के खिलाफ है। ये लोग रोडवेज को फिर से बंद करना चाहते

हैं। इसलिए रोडवेज कर्मचारियों द्वारा हड़ताल व प्रदर्शन किए जा रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें