मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:19 · नई दिल्ली संस्करण

तेज रफ़्तार का कहर -लड़की देखने जा रहे एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

तेज रफ़्तार का कहर

-लड़की देखने जा रहे एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत

सीतामढ़ी।बिहार में सड़क हादसों के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजह से लोगों की जान नहीं जाती हो। सीतामढ़ी में बीते रात सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गया है।मिली जानकारी के अनुसार, सीतामढ़ी के अंदर सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत की वजह से पूरे परिवार में कोहराम का माहौल बना हुआ है।सैकड़ो की संख्या में लोग उनके घर पहुंच सांत्वना दे रहे है। यह घटना रीगा स्टेशन चौक निवासी जवाहर ठाकुर व गजाधर ठाकुर के परिवार से 8 से 9 लोग लड़की देखने के लिए प्रयागराज गए थे।यह घटना शनिवार देर रात की बतायी जा रही है जब गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के प्रसाद तिराहे पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने कार में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में कार में सवार 7 लोगों की जहां मौत हो गयी वहीं 2 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में कार में सवार 7 लोगों की जहां मौत हो गयी वहीं 2 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। यह भीषण सड़क हादसा उत्तर प्रदेश के जौनपुर में हुआ है।उधर, देर रात को बीच सड़क पर मौत का तांडव मच गया. प्रशासन की टीम सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची।ट्रक चालक और खलासी इस हादसे के बाद मौके पर से फरार हो गए. मृतकों में दो महिलाएं भी बतायी जा रही हैं।वहीं शवों को जब्त करके पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।मृतकों के परिजनों को इसकी सूचना दे दी गयी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें