मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:36 · नई दिल्ली संस्करण

मध्‍य प्रदेश में 15 नवंबर से ठंड का असर होगा तेज, भोपाल-इंदौर, ग्वालियर में तापमान में आयी गिरावट

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मध्‍य प्रदेश में 15 नवंबर से ठंड का असर होगा तेज, भोपाल-इंदौर, ग्वालियर में तापमान में आयी गिरावट

भोपाल। राजधानी भोपाल सहित प्रदेशभर में अब सर्दी का असर तेज होने लगा है। प्रदेश का हिल स्टेशन पचमढ़ी सबसे ठंडा है। यहां रात का तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के नीचे चल रहा है। राज्य में 15 नवंबर से ठंड का असर और बढ़ जाएगा। पचमढ़ी समेत अन्य शहरों में पारा 10 डिग्री के करीब पहुंच सकता है। हालांकि, कड़ाके की ठंड दिसंबर में ही पड़ेगी। इस महीने से कोल्ड वेव यानी सर्द हवाएं भी चलने लगेंगी।मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार-मंगलवार की रात प्रदेश के कई शहरों में ठंड का असर देखने को मिला। पचमढ़ी में पारा 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां दो रात से पारा 11 डिग्री से नीचे है। मंडला में 12.8 डिग्री सेल्सियस, शाजापुर में 13.9 डिग्री, शहडोल में 14.2 डिग्री, मलाजखंड में 14.3 डिग्री, सीहोर में 14.4 डिग्री, राजगढ़ में 14.4 डिग्री, उमरिया में 14.5 डिग्री, बैतूल में 14.5 डिग्री, नौगांव में 15 डिग्री, सीधी में 15.2 डिग्री, छिंदवाड़ा में 15.4 डिग्री, टीकमगढ़ में 15.5 डिग्री और रीवा में तापमान 15.6 डिग्री रहा। प्रदेश के ज्यादातर शहरों में पारा 20 डिग्री के नीचे ही रहा।बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल सबसे ठंडा रहा। यहां 15.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। इंदौर में यह 16.9 डिग्री, ग्वालियर में 17.2 डिग्री, जबलपुर में 15.8 डिग्री और उज्जैन में 16.8 डिग्री रहा। पिछले 10 साल जैसा ही ट्रेंड इस नवंबर में भी देखने को मिल रहा है। दिन गर्म हैं और रातें ठंडी। हालांकि, 15 नवंबर के बाद पारे में गिरावट देखने को मिलती है। 20 से 25 नवंबर के बीच कई शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंच जाता है।मौसम विभाग ने बताया कि 15 नवंबर से रात के पारे में गिरावट होने का अनुमान है। अधिकांश शहरों में यह 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच सकता है। दिन के तापमान में 1 से 2 डिग्री तक गिरावट होगी, लेकिन सामान्य से नीचे जाने की संभावना नहीं है। नवंबर के आखिरी सप्ताह में ग्वालियर-चंबल संभाग के जिलों में बारिश होने का अनुमान है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें