शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो 130 दिन के बाद अस्पताल से हुए डिस्चार्ज, 16 को लौटेंगे रांची
डॉक्टरों ने दी शुभकामनाएं, शिक्षा मंत्री ने ईलाज करने वाले डॉक्टरों के प्रति हाथ जोड़कर आभार प्रकट किया.
रांची : शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो को चेन्नई के महात्मा गांधी मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट (एमजीएम) अस्पताल से चार महीने 10 दिन के बाद सोमवार को छुट्टी मिल गई। फि उनका 16 जनवरी बसंत पंचमी के दिन रांची लौटने का कार्यक्रम है. शिक्षा मंत्री को अस्पताल से छुट्टी मिलने के समय उनका ईलाज करने वाले सभी डॉक्टर मौजूद थे. डॉक्टरों ने शिक्षा मंत्री को गुलाब का फूल दिया और शुभकामनाएं दी. शिक्षा मंत्री ने ईलाज करने वाले डॉक्टरों के प्रति हाथ जोड़कर आभार प्रकट किया.
अस्पताल से छूटने के बारे में परिवहन मंत्री चंपई सोरेन ने ट्विट किया है.चंपई सोरेन ने एमजीएम अस्पताल से निकलने के समय की तस्वीर अपने ट्विट पर साझा किया है. इसमें शिक्षा मंत्री का ईलाज करने वाले डॉक्टर साथ खड़े हैं. चंपई ने लिखा है कि शिक्षा मंत्री को आज अस्पताल से छुट्टी मिल गई है. वह जल्द ही रांची लौटंगे. इसके बाद पूर्ण स्वस्थ होकर जन सेवा में लग जाएं, यही कामना है. चंपई सोरेन के ट्विट पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी री-ट्विट किया है.





