मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:17 · नई दिल्ली संस्करण

आईएएस अधिकारी राजीव अरुण एक्का से ईडी की पूछताछ शुरू

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

आईएएस अधिकारी राजीव अरुण एक्का से ईडी की पूछताछ शुरू

रांची, 27 मार्च । आईएएस राजीव अरुण एक्का सोमवार को ईडी कार्यालय पहुंच गए हैं। ईडी की टीम ने एक्का से पूछताछ शुरू कर दी है।

इससे पहले उन्हें 15 मार्च को हाजिर होने को कहा गया था, तब उन्होंने विधानसभा सत्र चलने का हवाला देकर ईडी से समय मांगा था। ईडी ने उनके अनुरोध को स्वीकार करते हुए 27 मार्च की तारीख तय की थी।ब्लैक मनी और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपित विशाल चौधरी के साथ राजीव अरुण एक्का के संबंध की पुष्टि होने के बाद वे ईडी की राडार पर आए थे।

उल्लेखनीय है कि पांच मार्च को भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में भाजपा विधायक दल के नेता व पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव और गृह सचिव राजीव अरुण एक्का पर गंभीर आरोप लगाते हुए एक वीडियो क्लिप जारी किया था। बाबूलाल मरांडी ने आरोप लगाया कि जिस विशाल चौधरी के घर ईडी ने छापेमारी की थी, उसके निजी कार्यालय में बैठ कर वह सरकार के गृह विभाग की फाइलें निपटा रहे हैं। इस वीडियो में बगल में एक महिला है, जो सचिव राजीव अरुण एक्का को फाइल दिखाने में सहयोग कर रही है। वह महिला विशाल चौधरी की स्टाफ है। वीडियो सार्वजनिक होने के बाद सरकार ने राजीव अरुण एक्का को मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव, गृह कारा सचिव के पद से हटा कर प्रधान सचिव, पंचायती राज बनाया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें