मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:20 · नई दिल्ली संस्करण

उर्दू अखबार ‘अखबार-ए-मशरिक’ के दफ्तर पहुंची ED की टीम, TMC सांसद नदीमुल हक से जुड़ी जांच में छापेमारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
उर्दू अखबार ‘अखबार-ए-मशरिक’ के दफ्तर पहुंची ED की टीम, TMC सांसद नदीमुल हक से जुड़ी जांच में छापेमारी

कोलकाता।

कोलकाता में सोमवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सांसद नादिमुल हक से जुड़े एक उर्दू अखबार के दफ्तर पर छापेमारी की। ईडी के अधिकारियों की एक टीम पार्क सर्कस स्थित कार्यालय में पहुंची और तलाशी अभियान शुरू किया। केंद्रीय एजेंसी के अधिकारी कार्यालय में मौजूद दस्तावेजों और अन्य रिकॉर्ड की जांच कर रहे हैं।

नादिमुल हक इस उर्दू अखबार के निदेशक पद पर हैं। हालांकि, ईडी की इस कार्रवाई के पीछे क्या वजह है और जांच किस मामले से जुड़ी हुई है, इसे लेकर फिलहाल केंद्रीय एजेंसी की ओर से विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

पश्चिम बंगाल में सरकार बदलने के बाद से केंद्रीय जांच एजेंसियों की सक्रियता लगातार बढ़ी है। भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं से जुड़े विभिन्न मामलों में केंद्रीय एजेंसियां लगातार जांच और कार्रवाई कर रही हैं। इसी क्रम में सोमवार सुबह की गई यह कार्रवाई भी राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में चर्चा का विषय बन गई है।

ईडी की टीम फिलहाल कार्यालय में तलाशी और दस्तावेजों की जांच कर रही है। कार्रवाई पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि जांच में अधिकारियों को क्या जानकारी या दस्तावेज मिले हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें