मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:27 · नई दिल्ली संस्करण

ईडी ने पंजाब में अवैध खनन मामले में 4.06 करोड़ रुपये की नकदी जब्त की

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पंजाब में अवैध खनन

मामले में 4.06 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है। केंद्रीय जांच एजेंसी

ने हिमाचल प्रदेश के ऊना समेत कुल 14 आवासीय और व्यावसायिक परिसरों में

तलाशी ली।

केंद्रीय जांच एजेंसी ने गुरुवार को जारी एक बयान में

बताया कि बुधवार को पंजाब के रूपनगर (रोपड़ जिला), होशियारपुर, मंडी

गोबिंदगढ़ (फतेहगढ़ साहिब जिला) और हिमाचल प्रदेश के ऊना समेत कुल 14

आवासीय और व्यावसायिक परिसरों में तलाशी ली गई। इस दौरान विभिन्न आपत्तिजनक

साक्ष्य, दस्तावेज, मोबाइल फोन, लैपटॉप और 4.06 करोड़ रुपये की नकदी जब्त

की गई।

ईडी की धन शोधन मामले में ये कार्रवाई पंजाब पुलिस की

प्राथमिकी पर आधारित है, जो खदान एवं खनिज (विकास और विनियमन) अधिनियम,

1957 और भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज की गई

थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें