मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:28 · नई दिल्ली संस्करण

ईडी की छापेमारी में मिदनापुर और झाड़ग्राम से 90 लाख की राशि जब्त

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
ईडी की छापेमारी में मिदनापुर और झाड़ग्राम से 90 लाख की राशि जब्त

कोलकाता। मिदनापुर और झाड़ग्राम में सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़े पैमाने पर छापेमारी कर करीब 90 लाख रुपये नकद बरामद किए। यह कार्रवाई उन व्यापारियों के घरों पर की गई जिन पर अवैध बालू कारोबार से जुड़े होने का शक था। नकदी बस्तों, पैकेटों और घर के कोनों में इस तरह छिपाई गई थी कि आसानी से किसी को संदेह न हो, लेकिन ईडी की टीम ने घंटों तलाशी के बाद सब बरामद कर लिया।ईडी अधिकारियों के मुताबिक, झाड़ग्राम के गोपीबल्लवपुर इलाके में रहने वाले शेख जाहिरुल के घर से लगभग 26 लाख रुपये मिले। बाकी बड़ी रकम मिदनापुर के कारोबारी सौरभ राय के घर से बरामद हुई। दोनों के ठिकानों पर नकदी का अंबार देखकर अधिकारी भी हैरान रह गए। अब जांच इस बात पर केंद्रित है कि आखिर इतनी बड़ी रकम कहां से आई और किस काम में इस्तेमाल होनी थी।सूत्रों का कहना है कि शेख जाहिरुल पहले साइकिल मिस्त्री का काम करता था, लेकिन अचानक बालू कारोबार के जरिए बड़ा व्यापारी बन बैठा। वहीं, सौरभ राय ठेकेदारी से निकलकर तेजी से कारोबारी दुनिया में सक्रिय हुए। उनकी इस त्वरित सफलता पर पहले से ही संदेह था, इसी वजह से ईडी ने दोनों को जांच के घेरे में लिया।ईडी को शक है कि बरामद नकदी केवल अवैध बालू कारोबार की कमाई नहीं है, बल्कि इसका संबंध हवाला नेटवर्क से भी हो सकता है। जांच एजेंसी यह भी पता लगाने में जुटी है कि क्या इस रकम का इस्तेमाल देश-विदेश में धन के अवैध लेन-देन के लिए किया गया।फिलहाल ईडी ने बरामद रकम को जब्त कर लिया है और दोनों व्यापारियों से पूछताछ की जा रही है। जांच एजेंसी का मानना है कि इस अवैध कारोबार के पीछे बड़े नेटवर्क की भूमिका है, जिसमें कई प्रभावशाली लोगों का हाथ हो सकता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें