मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:24 · नई दिल्ली संस्करण

दुर्गापुर में ईडी ने पुलिस अधिकारी के घर दूसरी बार मारा छापा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दुर्गापुर में ईडी ने पुलिस अधिकारी के घर दूसरी बार मारा छापा

दुर्गापुर। पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में बुधवार को एक बार फिर हड़कंप मच गया, जब एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट (ईडी) के अधिकारी पुलिस ऑफिसर मनोरंजन मंडल के घर पर पहुंचे और दूसरी बार रेड शुरू की। यह दूसरी बार है जब सेंट्रल एजेंसी ने उनके घर पर तलाशी ली है।

यह मामला कथित कोयला तस्करी और वित्तीय गड़बड़ी से जुड़ा है, जिसके चलते मनोरंजन मंडल पहले भी ईडी की जांच के दायरे में रह चुके हैं। इससे पहले, 3 फरवरी को भी ईडी ने मनोरंजन मंडल के घर में सर्च ऑपरेशन किया था और कई घंटों तक ऑफिसर से पूछताछ की थी।

उस दिन पूछताछ के बाद मनोरंजन मंडल को आगे की जांच के लिए कोलकाता के सीजीओ कॉम्प्लेक्स में पेश होने के लिए कहा गया था, लेकिन सूत्रों के अनुसार मंडल कई नोटिस मिलने के बावजूद एजेंसी के सामने पेश नहीं हुए।

ईडी के अधिकारी सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स के जवानों के साथ बुधवार सुबह मंडल के घर पहुंचे और फिर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। सुबह-सुबह शुरू हुए इस ऑपरेशन के दौरान अधिकारियों ने घर के विभिन्न हिस्सों की तलाशी और दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी है।

इस दौरान मंडल के घर के आसपास सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई ताकि तलाशी बिना किसी व्यवधान के पूरी हो सके।

सूत्रों की मानें तो ईडी ने यह कदम जांच को तेज करने के मकसद से उठाया है। पिछले ऑपरेशन के दौरान मिली जानकारी के आधार पर एजेंसी को शक है कि कुछ अहम दस्तावेज और सबूत अब भी हाथ नहीं लगे हैं, इसलिए उन्होंने दूसरा राउंड आयोजित किया।

गौरतलब है कि यह पूरा मामला करोड़ों रुपये के कोयला तस्करी से जुड़ा हुआ है। मामले में ईडी ने 10 फरवरी को पश्चिम बंगाल से दो प्रमुख कोयला व्यापारियों, किरण खान और चिन्मय मंडल, को गिरफ्तार किया था। इसके अलावा भी कई लोग जांच के घेरे में हैं, जिनसे पूछताछ जारी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें