मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:21 · नई दिल्ली संस्करण

उन्नाव में ड्रीम-11 से जुड़े अनुराग द्विवेदी के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति का मामला

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
उन्नाव में ड्रीम-11 से जुड़े अनुराग द्विवेदी के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति का मामला

उन्नाव। उत्तर प्रदेश में उन्नाव के नवाबगंज क्षेत्र में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अनुराग द्विवेदी के ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति और ड्रीम-11 के माध्यम से कथित तौर पर करोड़ों रुपये के सट्टे से जुड़े मामले को लेकर की गई है।

जानकारी के अनुसार, ईडी की 16 सदस्यीय टीम ने एक साथ नवाबगंज कस्बे और अनुराग द्विवेदी के पैतृक गांव भितरेपार खजूर में दबिश दी। टीम की कुल 10 गाड़ियां तैनात रहीं, जिनमें से 6 वाहन गांव में और 4 वाहन कस्बे में लगाए गए थे। ईडी की टीम ने घंटों तक दोनों स्थानों पर जांच-पड़ताल की और संपत्ति से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेजों को खंगाला है।

बताया जा रहा है कि छापेमारी के समय अनुराग द्विवेदी अपने आवास पर मौजूद नहीं थे। हालांकि, ईडी की टीम ने उनके घर के अलावा नवाबगंज कस्बे में स्थित उनके चाचा नपेन्द्र नाथ द्विवेदी के घर पर भी जांच की। टीम ने घर के अंदर मौजूद कागजात, बैंकिंग दस्तावेजों और अन्य वित्तीय रिकॉर्ड की गहन जांच की।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि जांच के दौरान कोई आपत्तिजनक दस्तावेज या नकदी बरामद हुई है या नहीं।

सूत्रों के अनुसार, अनुराग द्विवेदी पर ड्रीम-11 के जरिए करोड़ों रुपए के सट्टे से जुड़े होने और उससे अर्जित धन को विभिन्न माध्यमों से निवेश करने का आरोप है।

ईडी को संदेह है कि उनकी घोषित आय की तुलना में उनकी संपत्तियां कहीं अधिक हैं, इसी आधार पर आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

इस पूरे मामले में ईडी की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

कार्रवाई को पूरी तरह गोपनीय रखा गया है। वहीं, स्थानीय प्रशासन भी स्थिति पर नजर बनाए हुए है और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बरती जा रही है।

ईडी की इस छापेमारी के बाद नवाबगंज और आसपास के इलाकों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। स्थानीय लोग ड्रीम-11 से जुड़े कथित सट्टा नेटवर्क और उसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका को लेकर सवाल उठा रहे हैं। जांच पूरी होने के बाद ही इस मामले में आगे की तस्वीर साफ हो सकेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें