मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:15 · नई दिल्ली संस्करण

लगातार दूसरे दिन मुदा कार्यालय पर जारी है ईडी की छापेमारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
लगातार दूसरे दिन मुदा कार्यालय पर जारी है ईडी की छापेमारी

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम शनिवार को भी मैसूर शहरी विकास प्राधिकरण (मुदा) कार्यालय में कथित अनियमितताओं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में छापेमारी कर रही है। इस मामले में कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, उनके परिवार के सदस्यों और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक ईडी ने लगातार दूसरे दिन एमयूडीए कार्यालय पर छापेमारी जारी रखी। जांच एजेंसी मैसूर में कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की पत्नी पार्वती को 14 स्थलों के आवंटन से संबंधित कथित भ्रष्टाचार के मामले में ये छापेमारी कर रही है।एक दिन पहले ईडी ने शुक्रवार को मुदा के दफ्तर में छापेमारी की थी। छापेमारी के दौरान ईडी के अधिकारियों ने बाहरी लोगों को दफ्तर परिसर में प्रवेश करने से रोक दिया। केंद्रीय जांच एजेंसी के अधिकारी सीआरपीएफ सुरक्षा दल के साथ मैसूर स्थित एमयूडीए कार्यालय, उसके तहसील कार्यालय और इस मामले के एक आरोपी देवराजू के बेंगलुरू के केंगेरी स्थित परिसरों पर भी शुक्रवार सुबह से छापेमारी कर रहे हैं।उल्‍लेखनीय है कि भूमि अधिग्रहण और आवंटन नीतियों के बारे में पूछताछ के लिए केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी द्वारा मुदा को कई चिट्ठी भेजी गई लेकिन उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिला, जिसके बाद ही एजेंसी ने छापेमारी की। दरअसल, मुख्‍यमंत्री सिद्धारमैया पर मुदा द्वारा अपनी पत्नी पार्वती को 14 साइटों के आवंटन में अनियमितताओं के आरोप हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें