मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:22 · नई दिल्ली संस्करण

कोलकाता में ईडी का छापा, कारोबारी ‘सोना पप्पू’ के ठिकानों पर कार्रवाई

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
कोलकाता में ईडी का छापा, कारोबारी ‘सोना पप्पू’ के ठिकानों पर कार्रवाई

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एक बार फिर अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। बुधवार सुबह कोलकाता के कई स्थानों पर एक साथ छापेमारी अभियान चलाया गया। इनमें दक्षिण कोलकाता के कसबा इलाके के कारोबारी विश्वजीत पोद्दार उर्फ सोना पप्पू का आवास भी शामिल है। इसके अलावा बालीगंज स्थित एक कंपनी के कार्यालय सहित कई जगहों पर भी तलाशी ली गई।ईडी सूत्रों के अनुसार सोना पप्पू के खिलाफ पहले से ही कई प्राथमिकी दर्ज हैं। उन पर वसूली, धमकी और अन्य आपराधिक गतिविधियों के आरोप हैं। इनमें से चार-पांच मामलों पर पिछले कुछ दिनों से जांच चल रही थी, जिसके बाद बुधवार को यह कार्रवाई की गई। जानकारी के मुताबिक सुबह लगभग सात बजे ईडी अधिकारी फर्न रोड स्थित उनके घर पहुंचे। इस दौरान केंद्रीय बल के जवान भी मौजूद रहे।ईडी के अनुसार, कसबा और बालीगंज क्षेत्रों में कई सिंडिकेट पर सोना पप्पू का नियंत्रण होने के आरोप हैं। जांच में यह भी सामने आया है कि वह कथित तौर पर विभिन्न निर्माण कंपनियों से करोड़ों रुपये की वसूली करता था और यह रकम प्रभावशाली लोगों तक पहुंचाई जाती थी। इन्हीं आरोपों की जांच के सिलसिले में यह छापेमारी की गई है।सोना पप्पू के आवास के अलावा दक्षिण कोलकाता के अन्य कई स्थानों पर भी ईडी की कार्रवाई जारी है। वित्तीय अनियमितताओं से जुड़े एक मामले में बालीगंज स्थित ‘सन एंटरप्राइज’ नामक कंपनी के कार्यालय में भी तलाशी ली जा रही है। हालांकि इस कंपनी का सोना पप्पू से सीधा संबंध है या नहीं, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।स्थानीय स्तर पर यह भी चर्चा है कि सोना पप्पू दक्षिण कोलकाता के तृणमूल कांग्रेस नेता और रासबिहारी विधानसभा सीट से उम्मीदवार देवाशीष कुमार के करीबी माने जाते हैं। संयोग से ईडी ने देवाशीष कुमार को भी सोमवार को पूछताछ के लिए तलब किया था और उसके दो दिन बाद यह छापेमारी हुई है।कुछ समय पहले रवींद्र सरोवर इलाके में दो गुटों के बीच हुई झड़प में भी सोना पप्पू का नाम सामने आया था। हालांकि पुलिस अब तक उन्हें गिरफ्तार नहीं कर सकी है। गोलपार्क क्षेत्र में हुई उस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने भी उनके सहयोगियों पर इलाके में अशांति फैलाने के आरोप लगाए थे। हालांकि सोना पप्पू ने इन सभी आरोपों से इनकार करते हुए कहा है कि उनका उस झड़प से कोई संबंध नहीं है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें