मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:17 · नई दिल्ली संस्करण

बैंक घोटाला : कोलकाता में ज्वेलरी कंपनी के दफ्तरों व एकाउंटेंट के घर पर ईडी का छापा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बैंक घोटाला : कोलकाता में ज्वेलरी कंपनी के दफ्तरों व एकाउंटेंट के घर पर ईडी का छापा

कोलकाता। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को लगभग 1,200 करोड़ के बैंक घोटाले की जांच के मामले में काेलकाता के विभिन्न ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की। यह घोटाला कथित रूप से एक ज्वेलरी कंपनी द्वारा फर्जी ऋण हासिल करने के माध्यम से किया गया था।एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, ईडी की टीमों ने कंपनी के मालिकों, अधिकारियों और कर्मचारियों के आवासों सहित कई ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया। यह कार्रवाई मामले से जुड़े महत्वपूर्ण सबूत जुटाने के उद्देश्य से की गई है।उत्तर कोलकाता के गिरीश पार्क क्षेत्र में एक चार्टर्ड अकाउंटेंट के घर पर भी छापा मारा गया, जो कथित तौर पर इस धोखाधड़ी योजना में अहम भूमिका निभा रहा था।ईडी अधिकारी ने कहा, ये छापेमारियां वित्तीय अनियमितताओं को जड़ से समाप्त करने और बैंकिंग प्रणाली का दुरुपयोग करने वालों को जवाबदेह ठहराने के हमारे सतत प्रयासों का हिस्सा हैं।अधिकारियों के मुताबिक, इस फर्जीवाड़े की पूरी योजना में काल्पनिक कंपनियों का निर्माण किया गया, जिनके माध्यम से कम-से-कम 25 बैंकों से ऋण हासिल किए गए। ज्वेलरी कंपनी के प्रबंधन पर वित्तीय तंत्र में हेरफेर कर फर्जी इकाइयों के जरिये भारी राशि को असुरक्षित ऋणों के रूप में हड़पने का आरोप है।उल्लेखनीय है कि नियुक्ति भ्रष्टाचार के मामले में भी ईडी ने कोलकाता में मंत्री सहित कई अन्य ठिकाना पर छापेमारी की है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें