मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:43 · नई दिल्ली संस्करण

कोलकाता के दो ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, 350 करोड़ के रत्न घोटाले की जांच तेज

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
कोलकाता के दो ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, 350 करोड़ के रत्न घोटाले की जांच तेज

कोलकाता। ईडी ने बुधवार को कोलकाता के दो ठिकानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई एक बड़े वित्तीय घोटाले के मामले में की गई।सूत्रों के अनुसार, जांच एजेंसी ने सॉल्टलेक के सीएफ ब्लॉक स्थित एक आवासीय फ्लैट में छापा मारा, जहां एक चार्टर्ड अकाउंटेंट रहते हैं। केंद्रीय बलों की मौजूदगी में सुबह से ही वहां तलाशी अभियान जारी रहा। ईडी अधिकारियों ने उस व्यक्ति के कार्यालय में भी छापेमारी की, जो कि कोलकाता के किरण शंकर राय रोड पर स्थित है। इस दौरान जांच अधिकारी कई दस्तावेजों की बारीकी से जांच करते रहे।ईडी सूत्रों के मुताबिक, यह मामला ग्रह-रत्न (ज्योतिषीय पत्थरों) की बिक्री के नाम पर हुए एक बड़े वित्तीय घोटाले से जुड़ा है।बताया गया है कि हैदराबाद और अहमदाबाद में भी एक साथ छापेमारी की गई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि कम कीमत वाले रत्नों को महंगे दामों में बेचकर भारी रकम वसूली गई थी। बाद में यह मामला करीब 350 करोड़ रुपये के वित्तीय घोटाले तक पहुंच गया।जांच एजेंसी यह भी पता लगाने में जुटी है कि यह 350 करोड़ रुपये किन माध्यमों से विदेश भेजे गए और इसमें किन लोगों की संलिप्तता रही।ईडी के अधिकारियों का कहना है कि रत्न व्यापार के नाम पर विदेशी मुद्रा के अवैध लेनदेन का एक संगठित नेटवर्क सक्रिय था। अब यह जांच की जा रही है कि यह नेटवर्क कैसे काम करता था, किन चैनलों से पैसा विदेश भेजा गया और इस पूरे खेल में कौन-कौन शामिल थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें