मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:52 · नई दिल्ली संस्करण

पत्राचाल मामले में ईडी की मुंबई में दो जगह छापेमारी, संजय राऊत की मुश्किलें बढ़ीं

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

मुंबई। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की दो टीमों ने बुधवार को गोरेगांव पत्राचाल घोटाला मामले में मुंबई में दो ठिकानों पर छापेमारी की है। ईडी की ओर से इस कार्रवाई को बेहद गोपनीय रखा गया है, इसलिए छापेमारी का ब्योरा नहीं मिल सका है। बताया जा रहा है कि इस छापेमारी से शिवसेना नेता संजय राऊत की मुश्किलें बढ़ सकती है।उल्लेखनीय है कि गोरेगांव में कथित पत्राचाल घोटाला मामले की मनी लॉड्रिंग एंगल से ईडी छानबीन कर रहा है। इस मामले में संजय राऊत को ईडी ने 1 अगस्त को गिरफ्तार किया था। उस दिन विशेष कोर्ट ने राऊत को 4 अगस्त तक ईडी की हिरासत में भेज दिया था। इसके बाद 4 अगस्त को कोर्ट ने संजय राऊत की ईडी हिरासत 8 अगस्त तक के लिए बढ़ा दी थी। उसके बाद 8 अगस्त को ईडी ने संजय राऊत की हिरासत की मांग नहीं की थी। इसी वजह से कोर्ट ने संजय राऊत को 22 अगस्त तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। इस समय संजय राऊत को मुंबई के आर्थर रोड जेल में रखा गया है।सूत्रों के अनुसार ईडी को पत्राचाल घोटाले में नई जानकारी मिली थी। इसी आधार पर आज ईडी की दो टीमों ने अलग -अलग जगह पर छापा मारा लेकिन इन छापों की जानकारी ईडी ने बेहद गोपनीय रखी है। बताया जा रहा है कि ईडी आज के छापेमारी से मिली जानकारी 22 अगस्त को कोर्ट के समक्ष रखने वाली है, ताकि संजय राऊत को राहत न मिल सके।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें