केजरीवाल की जमानत को ईडी ने हाई कोर्ट में दी चुनौती
नई
दिल्ली,। दिल्ली आबकारी घोटाला मामले में ईडी ने शुक्रवार
को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को मिली जमानत को दिल्ली हाई
कोर्ट में चुनौती दी है। ईडी की ओर से वकील हाई कोर्ट के वेकेशन बेंच के
समक्ष याचिका पर आज ही सुनवाई करने की मांग करेंगे। उधर, अरविंद केजरीवाल
की टीम राऊज एवेन्यू कोर्ट में बेल बांड भरने पहुंच चुकी है।
उल्लेखनीय
है कि 20 जून को राऊज एवेन्यू कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को नियमित जमानत
दी थी। केजरीवाल की जमानत का जब फैसला सुनाया जा रहा था तो ईडी की ओर से
पेश वकील जोहेब हुसैन ने कोर्ट से बेल बांड भरने के लिए 48 घंटे का वक्त
देने की मांग की थी, ताकि वे इस आदेश को दिल्ली हाई कोर्ट में चुनौती दे
सकें।
21 मार्च को हाई कोर्ट की ओर से केजरीवाल को कोई
अंतरिम राहत नहीं मिलने पर उसी दिन शाम को ईडी ने केजरीवाल को गिरफ्तार कर
लिया था। सुप्रीम कोर्ट ने 10 मई को अरविंद केजरीवाल को 1 जून तक की अंतरिम
जमानत देते हुए 2 जून को सरेंडर करने का आदेश दिया था। केजरीवाल ने 2 जून
को सरेंडर किया था।





