मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:03 · नई दिल्ली संस्करण

कोलकाता में सीईओ ऑफिस के पास बीएलओ प्रदर्शन पर निर्वाचन आयाेग सख्त, रिपोर्ट तलब

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
कोलकाता में सीईओ ऑफिस के पास बीएलओ प्रदर्शन पर निर्वाचन आयाेग सख्त, रिपोर्ट तलब

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) कार्यालय के बाहर बूथ-स्तरीय अधिकारी (बीएलओ) के प्रदर्शन को गंभीर सुरक्षा चूक मानते हुए केंद्रीय निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने कोलकाता पुलिस आयुक्त मनोज कुमार वर्मा से 48 घंटे के भीतर विस्तृत रिपोर्ट देने को कहा है। बुधवार को भेजे अपने पत्र में आयोग ने स्पष्ट किया कि सीईओ कार्यालय की मौजूदा सुरक्षा व्यवस्था इस स्थिति को संभालने के लिए अपर्याप्त साबित हुई।निर्वाचन आयोग के सचिव सुजीत कुमार मिश्रा द्वारा भेजे गए पत्र में कहा गया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज अग्रवाल सहित संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारियों, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारियों और कार्यालय के अन्य कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तुरंत ठोस कदम उठाने की जरूरत है। आयोग ने यह भी उल्लेख किया कि संवेदनशील परिस्थितियों में सुरक्षा के स्तर का समुचित वर्गीकरण किया जाए ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की पुनरावृत्ति न हो।मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया के दौरान अत्यधिक कार्यभार और दबाव का आरोप लगाते हुए बीएलओ ने सोमवार और मंगलवार को सीईओ कार्यालय के बाहर 30 घंटे तक धरना दिया था। यह प्रदर्शन मंगलवार शाम तक जारी रहा जिसके बाद आयोग ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए राज्य के मुख्य सचिव, गृह सचिव और पुलिस महानिदेशक को भी पत्र की प्रति भेजी।निर्वाचन आयोग ने निर्देश दिया है कि सीईओ कार्यालय में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों की सुरक्षा उनके निवास स्थान और आवागमन के दौरान भी सुनिश्चित की जाए और किसी भी तरह की सुरक्षा चूक की संभावना समाप्त हो।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें