मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:12 · नई दिल्ली संस्करण

सीबीआई ने संदेशखाली केस के मुख्य आरोपित शाहजहां के खिलाफ हत्या के प्रयास की धारा भी जोड़ी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

कोलकाता। सीबीआई ने संदेशखाली केस के मुख्य आरोपित और तृणमूल

कांग्रेस के निलंबित नेता शाहजहां शेख के खिलाफ हत्या के प्रयास की धारा

जोड़ी है। सीबीआई ने शुक्रवार को संदेशखाली में शाहजहां के घर समेत कई

जगहों की तलाशी ली। इसके बाद केस में धारा 307 जोड़ी।

सीबीआई ने कहा

है कि पांच जनवरी को संदेशखाली में ईडी अधिकारियों पर हमले के मामले की

जांच में फॉरेंसिक टीम की मदद ली गई। साक्ष्य जुटाए गए। साक्ष्यों से पता

चलता है कि उसने 28 बार कॉल किया। इसके बाद हजारों लोगों ने ईडी अधिकारियों

पर हमला किया।

उल्लेखनीय है कि मंगलवार को हाई कोर्ट के

आदेश पर केस की जांच सीबीआई ने शुरू की। अगले दिन संदेशखाली घटना पर तीन

एफआईआर दर्ज कीं। उनमें से एक ईडी की शिकायत पर आधारित एफआईआर है। बाकी दो

में से एक राज्य पुलिस की शिकायत पर आधारित है और दूसरी राशन वितरण में

अनियमितता के आरोपों पर आधारित है। हाई कोर्ट की सख्ती के बाद आखिरकार 55

दिन बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। अदालत की दखल के बाद उसे सीबीआई को

सौंपा गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें