मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:27 · नई दिल्ली संस्करण

ईडी अधिकारी बनकर कारोबारियों से वसूली करने वाले जिन्नार अली की संपत्ति जब्त

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
ईडी अधिकारी बनकर कारोबारियों से वसूली करने वाले जिन्नार अली की संपत्ति जब्त

कोलकाता। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कोलकाता कार्यालय ने शेख जिन्नार अली नामक व्यक्ति की करीब 2.2 करोड़ रुपये मूल्य की चल-अचल संपत्तियां अस्थायी रूप से जब्त कर ली हैं। अली पर आरोप है कि वह ईडी अधिकारी बनकर कारोबारियों से वसूली करता था।ईडी के अनुसार, जब्त की गई संपत्तियों में पूर्व बर्दवान जिले में स्थित 10 अचल संपत्तियां और बैंक खातों में जमा राशि शामिल है। कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के तहत की गई। एजेंसी ने अगस्त के अंतिम सप्ताह में आरोपित के खिलाफ विशेष पीएमएलए अदालत में अभियोजन शिकायत भी दर्ज कराई थी।ईडी की ओर से बुधवार सुबह जारी बयान में बताया गया है कि जांच की शुरुआत बिधाननगर दक्षिण थाने में दर्ज एक एफआईआर के आधार पर हुई। आरोपितों ने एक कारोबारी से ईडी अधिकारी बनकर धन उगाही की साजिश रची थी। वे फोन पर खुद को ईडी अधिकारी बताकर संपर्क करते थे और फर्जी समन जारी कर कारोबारी को बिधाननगर पुलिस आयुक्तालय कार्यालय में बुलाते थे।बयान के मुताबिक, आरोपित कारोबारी की व्यावसायिक गतिविधियों पर सवाल उठाते और वित्तीय खातों में कथित गड़बड़ियों की चर्चा करते थे। वैधता का आभास कराने के लिए आरोपित टॉयोटा फॉर्च्यूनर कार से आते, जिस पर ईडी का निशान लगा होता था। वे कारोबारी को चेतावनी देते कि ईडी और सीबीआई की कार्रवाई तुरंत हो सकती है और दबाव बनाकर उनसे धन वसूलते।धमकी के चलते पीड़ित कारोबारी को कुल 1.30 करोड़ रुपये नकद और 20 लाख रुपये बैंक खाते में जमा करने पड़े। अंततः जुलाई 2025 में ईडी ने जिन्नार अली को गिरफ्तार किया था और वह वर्तमान में न्यायिक हिरासत में है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें