मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:48 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली आबकारी घोटाले में ईडी ने दाखिल की आठवीं पूरक चार्जशीट

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई दिल्ली। ईडी ने दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट में शुक्रवार को दिल्ली आबकारी घोटाला मामले में आठवीं पूरक चार्जशीट दाखिल की है। ईडी ने इस चार्जशीट में विनोद चौहान को आरोपित बनाकर आरोप लगाया है कि उसने हवाला के जरिये आम आदमी पार्टी को रिश्वत की रकम पहुंचाई।ईडी ने आठवीं पूरक चार्जशीट दाखिल करते हुए अब तक नौ चार्जशीट दाखिल की है। ईडी ने इसके पहले 17 मई को सातवीं पूरक चार्जशीट दाखिल की थी। सातवीं चार्जशीट में ईडी ने आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल को आरोपित बनाया था। ईडी ने 10 मई को छठी पूरक चार्जशीट दाखिल की, जिसमें बीआरएस नेता के कविता, चनप्रीत सिंह, दामोदर शर्मा, प्रिंस कुमार, अरविंद सिंह को आरोपित बनाया गया था।इस मामले में अब तक 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह, बीआरएस नेता के कविता हैं। इसमें अरविंद केजरीवाल फिलहाल तिहाड़ जेल में हैं, जबकि संजय सिंह को सुप्रीम कोर्ट नियमित जमानत दे चुका है

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें