मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:53 · नई दिल्ली संस्करण

गोवा अग्निकांड मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, लुथरा ब्रदर्स से जुड़े 8 ठिकानों पर छापेमारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
गोवा अग्निकांड मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, लुथरा ब्रदर्स से जुड़े 8 ठिकानों पर छापेमारी

नई दिल्ली। गोवा में हुए अग्निकांड मामले को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की। ईडी गोवा की टीम ने इस मामले में लुथरा ब्रदर्स से जुड़े कुल 8 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की है। यह कार्रवाई दिल्ली और गोवा में की जा रही है, जिसमें दिल्ली के 5 और गोवा के 3 ठिकाने शामिल बताए जा रहे हैं।

सूत्रों के मुताबिक, इन ठिकानों में लुथरा ब्रदर्स के आवास भी शामिल हैं, जहां ईडी की टीमें दस्तावेजों और डिजिटल सबूतों की गहन जांच कर रही हैं। बताया जा रहा है कि यह छापेमारी मनी लॉन्ड्रिंग के एंगल से की जा रही है और इसका सीधा संबंध गोवा में हुई आग की घटना से जुड़े फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन से है।

ईडी से जुड़े सूत्रों की मानें तो, एजेंसी गोवा अग्निकांड से जुड़े मामलों में पैसों की हेराफेरी, संदिग्ध लेन-देन और फंड के प्रवाह की जांच कर रही है।

जांच के दायरे में यह देखा जा रहा है कि आग की घटना से पहले और बाद में किन-किन खातों से लेन-देन हुआ, पैसा कहां से आया और किसे भेजा गया।

जानकारी के अनुसार, इस केस में पहले से दर्ज प्राथमिक मामलों के आधार पर ईडी ने अपनी जांच शुरू की थी। उसी जांच की कड़ी में आज यह सर्च ऑपरेशन अंजाम दिया जा रहा है। ईडी की टीमें अलग-अलग स्थानों पर एक साथ तलाशी लेकर दस्तावेज, बैंक रिकॉर्ड और इलेक्ट्रॉनिक डेटा खंगाल रही हैं। इस कार्रवाई को लेकर ईडी की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

बता दें कि गोवा नाइटक्लब में हुए अग्निकांड में 25 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि छह अन्य लोग घायल हो गए थे। घटना के वक्त क्लब में करीब 100 लोग मौजूद थे, जिनमें से कई बाहर निकल ही नहीं सके। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि डेकोरेशन में इस्तेमाल किए गए अत्यधिक ज्वलनशील पदार्थ की वजह से आग फैल गई। हालांकि, जांच के दौरान अग्नि सुरक्षा नियमों की गंभीर अनदेखी और उल्लंघन भी पाया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें