मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:48 · नई दिल्ली संस्करण

ईडी ने केजरीवाल की नियमित जमानत याचिका का किया विरोध, सुनवाई 14 को

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, । ईडी ने दिल्ली आबकारी घोटाला मामले में दिल्ली के

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की नियमित जमानत याचिका का विरोध किया है।

राऊज एवेन्यू कोर्ट की स्पेशल जज कावेरी बावेजा ने नियमित जमानत याचिका पर

अगली सुनवाई 14 जून को करने का आदेश दिया।

सुनवाई

के दौरान केजरीवाल की ओर से पेश वकील एन हरिहरन ने कहा कि ईडी के जवाब की

कॉपी हमें थोड़ी देर पहले मिली है, इस तरीके पर हमें आपत्ति है। कोर्ट ने

भी ईडी के इस तरीके पर आपत्ति जताई। तब ईडी की ओर से पेश एएसजी एसवी राजू

ने कहा कि हमारे पास केजरीवाल के अलावा भी कई मामले हैं, जिनको हमें देखना

होता है। तब एन हरिहरन ने इस मामले पर ग्रीष्मावकाश के दौरान ही सुनवाई

करने की मांग की। उसके बाद कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 14 जून को नियत

करने का आदेश दिया।

इसके पहले 5 जून को कोर्ट ने केजरीवाल की सात

दिनों की अंतरिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी। कोर्ट ने तिहाड़ जेल प्रशासन

को निर्देश दिया था कि वो केजरीवाल के स्वास्थ्य संबंधी जरूरी टेस्ट

कराएं। फैसला सुनाने के दौरान केजरीवाल के वकील ने उनके स्वास्थ्य पर चिंता

जताई थी। तब कोर्ट ने कहा था कि आपको जब भी स्वास्थ्य की चिंता होगी, आप

कोर्ट आ सकते हैं।

कोर्ट ने 30 मई को केजरीवाल की अंतरिम और नियमित

जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए ईडी को नोटिस जारी किया था। 29 मई को

सुप्रीम कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल की सात दिन की अंतरिम जमानत के आवेदन को

स्वीकार करने से इनकार करते हुए कहा था कि चूंकि केजरीवाल की गिरफ्तारी को

चुनौती देने पर फैसला पहले ही सुरक्षित रखा जा चुका है। इसलिए अंतरिम जमानत

बढ़ाने की केजरीवाल की याचिका का मुख्य याचिका से कोई संबंध नहीं है। इसके

अलावा सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें नियमित जमानत के लिए ट्रायल कोर्ट जाने की

अनुमति भी दी है।

सुप्रीम कोर्ट ने 10 मई को अरविंद केजरीवाल को 1

जून तक की अंतरिम जमानत देते हुए 2 जून को सरेंडर करने का आदेश दिया था।

केजरीवाल ने 2 जून को सरेंडर किया था ।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें