मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:52 · नई दिल्ली संस्करण

ग्रामीण विकास विभाग के चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम को ईडी ने किया गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
ग्रामीण विकास विभाग के चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम को ईडी ने किया गिरफ्तार

ग्रामीण विकास विभाग के चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम को ईडी ने किया गिरफ्तार

रांची, 23 फ़रवरी । ग्रामीण विकास विभाग के चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम को ईडी ने बुधवार रात गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के पूर्व हिरासत में लेकर ईडी ने उनसे घंटों पूछताछ की। पूछताछ के दौरान ईडी को अब तक चीफ इंजीनियर के पास लगभग 125 करोड़ की चल अचल संपत्ति की जानकारी मिली है। गत मंगलवार सुबह से ईडी की टीम ग्रामीण विकास विभाग के चीफ इंजीनियर विरेंद्र कुमार राम के सभी ठिकानों पर छापेमारी की थी। छापेमारी के दौरान ईडी को 20 लाख से अधिक कैश बरामद हुए थे, वहीं डेढ़ करोड़ के जेवरात मिले थे।

जानकारी के मुताबिक ईडी को यह भी पता चला है कि उन्होंने ब्यूरोक्रेट्स और पॉलिटिशियन के ब्लैक मनी को इन्वेस्ट किया है। ईडी ने बुधवार शाम ही उन्हें हिरासत में ले लिया था। वीरेंद्र राम से ईडी के क्षेत्रीय कार्यालय में देर रात तक पूछताछ चलती रही।

उल्लेखनीय है कि 2019 में एक कार्रवाई के दौरान वीरेंद्र राम के अधीनस्थ काम करने वाले एक इंजीनियर के पास से दो करोड़ 90 लाख रुपये मिले थे। बताया जा रहा है कि उस समय जब्त किए गये पैसे भी वीरेंद्र राम के ही थे। ईडी ने उसी समय वीरेंद्र राम पर मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया था।

राष्ट्रीय सागर

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें