मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:07 · नई दिल्ली संस्करण

एमएलसी राधाचरण के खिलाफ ईडी का एक्शन, मनी लॉन्ड्रिंग केस में 26 करोड़ की संपत्ति जब्त

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पटना। जदयू एमएलसी राधाचरण सेठ मनी लॉन्ड्रिं ग के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की गिरफ्त में फंसे भोजपुर-बक्सर के जदयू विधान पार्षद राधाचरण शाह उर्फ राधाचरण सेठ की मुश्किलें और बढ़ती जा रही हैं। ईडी ने उनके खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने मेसर्स ब्रॉडसन कमोडिटीज प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में एमएलसी राधा चरण साह द्वारा अर्जित 26.19 करोड़ रुपये की दो अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से जब्त कर लिया है। बता दें कि 13 सितंबर को ईडी ने राधाचरण साह को आरा के फार्म हाउस से पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर पटना ले गई थी। इसके बाद उन्हें बेउर जेल 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था।बाद में उनके पुत्र कन्हैया प्रसाद की भी गिरफ्तारी हुई थी। कन्हैया का नाम भी बालू सिंडिकेट मंब शामिल है और ये अपने पिता यानी राधाचरण सेठ के कारोबार में उनकी मदद करते हैं।इनका सीधा संबंध बिहार के बड़े बालू कारोबारी समूह ब्राडसन के साथ है। बिहार में फैले बालू के सिंडिकेट को लेकर ईडी ने राधाचरण के करीबियों पर भी शिकंजा कसा था। बालू सिंडिकेट में शामिल आदित्य मल्टीकॉम के दो कारोबारी जगनारायण सिंह और सतीश कुमार को भी प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने अपनी हिरासत में लिया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें