मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 6:36 · नई दिल्ली संस्करण

अमेरिका में आर्थिक संकट: शीर्ष सोलह बैंकों में शामिल सिलिकॉन वैली बैंक बंद

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
अमेरिका में आर्थिक संकट: शीर्ष सोलह बैंकों में शामिल सिलिकॉन वैली बैंक बंद

अमेरिका में आर्थिक संकट: शीर्ष सोलह बैंकों में शामिल सिलिकॉन वैली बैंक बंद

वाशिंगटन, 11 मार्च । अमेरिका भी आर्थिक संकट से दो-चार हो रहा है। देश के शीर्ष सोलह बैंकों में शामिल सिलिकॉन वैली बैंक को बंद कर दिया गया है। तकनीकी स्टार्ट अप को कर्ज देने के लिए प्रसिद्ध सिलिकॉन वैली बैंक के वित्तीय संकट का असर पूरी दुनिया के शेयर बाजारों में हुआ और बैंकिंग सेक्टर के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।

अमेरिका में नया बैंकिंग संकट शुरू हो गया है। वहां की शीर्ष 16 बैंकों में शुमार सिलिकॉन वैली बैंक (एसवीबी) को नियामक ने तत्काल बंद कर दिया है। तकनीकी स्टार्टअप को कर्ज देने के लिए मशहूर एसवीबी फाइनेंसियल ग्रुप के संकट ने पूरी दुनिया के शेयर बाजारों में शुक्रवार को हलचल मचा दी और बैंकिंग सेक्टर के शेयरों में गिरावट आ गई।

यहां वित्तीय संकट की खबरें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। कैलिफोर्निया के बाद अब सिलिकॉन वैली बैंक का संकट सामने आया है। जमाकर्ताओं का धन सुरक्षित करने के लिए अमेरिकी बैंकिंग नियामक ने सिलिकॉन वैली बैंक को तत्काल बंद कर दिया है। बैंकिंग नियामक की ओर से जारी बयान में कहा गया कि संघीय जमाकर्ता बीमा निगम को सिलिकॉन वैली बैंक का रिसीवर नियुक्त किया गया है। अब इस बैंक की 210 अरब डॉलर की संपत्तियों को बेचा जाएगा। संघीय जमाकर्ता बीमा निगम ने एक बयान जारी कर कहा कि सिलिकॉन वैली बैंक की सभी शाखाएं 13 मार्च को खुलेंगी और सभी निवेशक अपने खाते का संचालन कर सकेंगे।

इस घटनाक्रम के बाद सिलिकॉन वैली बैंक के शेयरों में 66 प्रतिशत गिरावट दर्ज की गयी। इस कारण पूरी दुनिया में बैंकों के शेयरों में गिरावट देखी गयी। इस संकट का असर भारतीय स्टार्ट अप की दुनिया पर भी पड़ सकता है। सिलिकॉन वैली बैंक ने पेटीएम, नापतोल, ब्ल्यूस्टोन जैसे 21 स्टार्टअप में निवेश कर रखा है। कई वेंचर कैपिटल कंपनियों का भी सिलिकॉन वैली बैंक से समझौता है। ऐसे में भारतीय बाजार में भी इस बैंक के बंद होने से हलचल देखी जा सकती है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें