मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:42 · नई दिल्ली संस्करण

गोलीबारी में तृणमूल कार्यकर्ता की मौत पर चुनाव आयोग ने मांगी विस्तृत रिपोर्ट

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
गोलीबारी में तृणमूल कार्यकर्ता की मौत पर चुनाव आयोग ने मांगी विस्तृत रिपोर्ट

कोलकाता। चुनाव आयोग ने कोलकाता के बाघा जतिन इलाके में हुई गोलीबारी की घटना पर कड़ा रुख अपनाते हुए कोलकाता पुलिस से विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। चुनाव आयोग के एक अधिकारी ने शुक्रवार को इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि इस घटना में तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल डे (36) की मौत हो गई, जबकि जीत मुखर्जी नामक एक अन्य व्यक्ति गोली लगने से घायल हो गया।चुनाव आयोग ने इस मामले में स्थानीय थाने द्वारा उठाए गए कदमों की भी जानकारी मांगी है। पुलिस के अनुसार, यह घटना बुधवार देर रात उस समय हुई जब दो गुटों के बीच एक मकान की छत पर विवाद बढ़ गया। बताया जा रहा है कि वहां मौजूद लोग कथित तौर पर शराब का सेवन कर रहे थे, तभी अचानक गोलीबारी शुरू हो गई।पुलिस ने अब तक इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान दीप रॉय, विधान बनर्जी, राजा बनिक और जयंत घोष के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि विवाद जुए के पैसे के बंटवारे को लेकर हुआ था। सभी आरोपित स्थानीय तृणमूल कांग्रेस से जुड़े बताए जा रहे हैं।पुलिस के मुताबिक, राहुल डे और जीत मुखर्जी पहले से एक-दूसरे को जानते थे, हालांकि लंबे समय से उनके बीच संपर्क नहीं था। बुधवार रात जीत मुखर्जी के घर पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें राहुल डे को भी बुलाया गया था। इसके बाद सभी लोग छत पर एकत्र हुए, जहां कथित तौर पर शराब पी जा रही थी।रात करीब 12.30 बजे आसपास के लोगों ने गोलियों की आवाज सुनी। बताया जा रहा है कि लगभग तीन राउंड फायरिंग हुई। गोलीबारी के बाद छत पर मौजूद अन्य लोग मौके से फरार हो गए। उन्हीं में से एक व्यक्ति के जरिए राहुल डे के परिवार को घटना की जानकारी मिली।इसी बीच, चुनाव आयोग ने दक्षिण 24 परगना जिले के बासंती इलाके में दिन के समय दो राजनीतिक गुटों के बीच हुई झड़पों पर भी रिपोर्ट मांगी है। घटना के बाद केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के जवानों की तैनाती की गई है और इलाके में फ्लैग मार्च किया गया, ताकि स्थानीय लोगों में फैले भय को कम किया जा सके। इस झड़प में स्थानीय थाने के एक उप-निरीक्षक के गंभीर रूप से घायल होने की भी खबर है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें