मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:23 · नई दिल्ली संस्करण

चुनाव पर्यवेक्षक पर भीड़ के हमले की रिपोर्ट देने की डीजीपी की समयसीमा आज खत्म

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
चुनाव पर्यवेक्षक पर भीड़ के हमले की रिपोर्ट देने की डीजीपी की समयसीमा आज खत्म

कोलकाता। पश्चिम बंगाल पुलिस के डीजीपी राजीव कुमार के लिए चुनाव आयोग को कार्रवाई रिपोर्ट सौंपने की समयसीमा आज मंगलवार शाम पांच बजे समाप्त हो रही है। यह रिपोर्ट दक्षिण 24 परगना जिले में चुनाव आयोग द्वारा नियुक्त विशेष पर्यवेक्षक पर हुए हमले और बदसलूकी के मामले से जुड़ी है।घटना पिछले महीने मगराहाट की है, जहां विशेष रोल पर्यवेक्षक सी मुरुगन सुनवाई सत्रों की समीक्षा के लिए पहुंचे थे। आरोप है कि सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उनके वाहन पर हमला किया और उन्हें व्यक्तिगत रूप से घेरा। उस समय राज्य पुलिस पर पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम न करने के आरोप भी लगे थे, जबकि दौरे की जानकारी पहले से जिला पुलिस को दी गई थी।घटना के बाद सी मुरुगन ने पूरे मामले की विस्तृत रिपोर्ट नई दिल्ली स्थित चुनाव आयोग मुख्यालय को भेजी थी। इसके बाद तीन जनवरी को चुनाव आयोग ने डीजीपी से कार्रवाई रिपोर्ट तलब की थी। आयोग ने चेतावनी दी थी कि भविष्य में मतदाता सूची पर्यवेक्षकों की सुरक्षा में किसी भी तरह की लापरवाही को गंभीरता से लिया जाएगा।नवंबर से राज्य में विशेष गहन पुनरीक्षण शुरू होने के बाद कई जगहों पर चुनाव अधिकारियों के साथ बदसलूकी की घटनाएं सामने आई हैं। ज्यादातर मामलों में तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर आरोप लगे हैं।इधर कोलकाता में मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल के कार्यालय के बाहर भी विरोध प्रदर्शन हुए थे।इन हालात को देखते हुए पिछले महीने केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी की सुरक्षा बढ़ाने का फैसला किया। उनकी सुरक्षा श्रेणी वाई श्रेणी कर दी गई है और अब उन्हें केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल की सुरक्षा मिल रही है। साथ ही उनके कार्यालय में भी केंद्रीय बल की तैनाती की गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें