मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:05 · नई दिल्ली संस्करण

बर्नपुर बाजार में ईबी का छापा, जांच शुरू होते ही दुकानदारों ने लगाई मूल्य सूची

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बर्नपुर बाजार में ईबी का छापा, जांच शुरू होते ही दुकानदारों ने लगाई मूल्य सूची

पश्चिम बर्दवान। बर्नपुर डेली बाजार में वस्तुओं की कीमतों को लेकर मिल रही शिकायतों के बीच शुक्रवार को ईबी की टीम ने बर्नपुर बाजार में जांच अभियान चलाया। कोलकाता और आसनसोल से पहुंची टीम को बाजार में जांच करते देख कई दुकानदारों के बीच अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। खबर फैलते ही कुछ ठेले-खोमचे बंद कर दिए गए, जबकि कई दुकानदारों ने तत्काल अपनी दुकानों के सामने मूल्य सूची लगाना शुरू कर दिया।

जांच की शुरुआत सब्जी बाजार से हुई। इसके बाद टीम ने मांस और फल बाजार में भी दुकानों पर जाकर कीमतों की जानकारी ली। अधिकारियों ने दुकानदारों से अलग-अलग सामान के खरीद और बिक्री मूल्य के संबंध में पूछताछ की। जांच के दौरान कुछ दुकानों पर थोक और खुदरा कीमतों में 15 से 20 रुपये तक का अंतर पाए जाने की बात सामने आई।

अभियान के दौरान टीम ने दुकानों पर मूल्य सूची की स्थिति भी देखी। बताया गया कि बाजार की बड़ी संख्या में दुकानों पर रेट बोर्ड नहीं लगे थे। कई दुकानदार ग्राहकों को सामान की कीमत मौखिक रूप से बता रहे थे। जांच में एक दुकान पर थोक में करीब 10 रुपये कीमत वाले आलू को 15 रुपये तक बेचने की बात भी सामने आई।

ईबी की कार्रवाई की खबर बाजार में फैलने के बाद दुकानदारों के बीच चर्चा तेज हो गई। फल विक्रेताओं और अन्य दुकानदारों ने भी अधिकारियों के समक्ष अपनी सफाई रखी। एक फल विक्रेता ने कहा कि उन्हें अभियान की जानकारी नहीं थी और बाजार में जिस कीमत पर माल मिलता है, उसी के आधार पर बिक्री की जाती है।

ईबी अधिकारियों के अनुसार, बर्नपुर बाजार में सब्जी और मांस सहित कई आवश्यक वस्तुओं की कीमतों को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इन्हीं शिकायतों के आधार पर बाजार में वास्तविक बिक्री मूल्य और दुकानों में प्रदर्शित दरों की जांच की गई। अधिकारियों ने कहा कि जांच के दौरान दर्ज की गई कीमतों और सामने आई अनियमितताओं की समीक्षा की जाएगी। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित दुकानदारों को नोटिस जारी किया जा सकता है।

करीब दो घंटे तक चले इस अभियान में कोलकाता और आसनसोल से आए ईबी के अधिकारी शामिल रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें