मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:39 · नई दिल्ली संस्करण

पूर्वी चंपारण का कुख्यात राहुल सिंह दिल्ली में गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पूर्वी

चंपारण।जिले के टाॅप अपराधियो में शुमार मुखिया पति राहुल

सिंह को बिहार एसटीएफ के इनपुट पर दिल्ली पुलिस ने दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर

से गिरफ्तार किया है। इसकी पुष्टि करते मोतिहारी एसपी कांतेश कुमार मिश्र

ने बताया कि राहुल को मोतिहारी पुलिस पूछताछ के लिए रिमांड पर लेने की

तैयारी में जुटी है। बीते साल एके-47 बरामदगी और ठेकेदार राजीव राय हत्या

कांड में मोतिहारी पुलिस उसे काफी समय से तलाश रही थी।

जानकारी के

अनुसार राहुल के दिल्ली में होने की गुप्त सूचना के बाद दिल्ली पुलिस ने

उसे गिरफ्तार किया है।बताया गया कि राहुल मुखिया दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर को

पार करने की कोशिश कर रहा था, जिसकी सूचना के बाद दिल्ली पुलिस की विशेष

टीम ने उसे गिरफ्तार किया है।

राहुल की पत्नी ज्योति सिंह पूर्वी

चंपारण जिले के अरेराज प्रखंड के बहादुरपुर पंचायत की मुखिया हैं। राहुल

अपराध की दुनिया में कदम रखने के पूर्व एक साधारण युवक था। उसके पिता

मुखिया का चुनाव लड़े,जिसमे गलत केस में फंसाकर उसे जेल भेजा गया, जिसके

बाद वह अपराध की दुनिया में कदम रख दिया। बाद में वह टेंडर मैनेज सहित अन्य

अपराध में कदम रखा। धीरे धीरे उसका नाम जिले के कुख्यात अपराधियों के सूची

शामिल हो गया।

मोतिहारी पुलिस के अनुसार जेल में बंद कुख्यात कुणाल

सिंह के घर से एके-47 बरामदगी मामले में भी राहुल मुखिया का नाम आया

था।इसके साथ ही बीते साल 21 अगस्त को चकिया के ठेकेदार राजीव राय की हत्या

में भी राहुल मुखिया का नाम सामने आया जिसको लेकर राहुल सहित अन्य लोगो के

विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज है।जिसका अनुसंधान जारी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें