मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:43 · नई दिल्ली संस्करण

जम्मू-कश्मीर के डोडा और उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
जम्मू-कश्मीर के डोडा और उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले और उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में भूकंप के झटके महसूस हुए हैं। हालांकि दोनों जगहों पर कोई नुकसान की खबर अभी तक सामने नहीं आई है। जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन अलर्ट हो गया।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, मंगलवार की सुबह 4.55 बजे डोडा जिले की भदेरवाह घाटी और उसके आसपास के इलाकों में रिक्टर स्केल पर 2.9 तीव्रता का भूकंप महसूस किए गए है। हालांकि, अभी तक किसी के जानमाल के नुकसान की कोई तत्काल सूचना नहीं मिली है।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में मंगलवार की सुबह 7 बजकर 7 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए।

रिक्टर स्केल पर 3.4 की तीव्रता दर्ज की गई है। सूचना पर जिला प्रशासन सतर्क हो गया है और भूकंप केंद्र पर पहुंचकर निरीक्षण किया। हालांकि, यहां भी कुछ नुकसान की खबर अभी तक नहीं आई है।

इसके पहले 12 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे, जिसकी रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 4.6 मापी गई थी। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, भूकंप सुबह 04:32 बजे आया था।

डोडा में भूकंप के झटके महसूस करना कोई नई बात नहीं है। इससे पहले 1 मार्च 2026 को भी यहां 4.2 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था। हालांकि उस समय भी कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ था, लेकिन लोगों में दहशत फैल गई थी।

महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र स्थित हिंगोली जिले के कुछ हिस्सों में शनिवार यानी 11 अप्रैल को भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.7 मापी गई।

इसके साथ ही पड़ोसी जिलों नांदेड़ और परभणी के भी कुछ हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। हिंगोली के जिलाधिकारी राहुल गुप्ता ने बताया कि पांगरा शिंदे गांव के कुछ हिस्सों में भूकंप का असर देखने को मिला है। यहां कुछ घरों और सामुदायिक केंद्रों की दीवारों में दरार देखने को मिली हैं। हालांकि किसी प्रकार की जान-माल का नुकसान नहीं हुआ।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें