किश्तवाड़ और डोडा में महसूस किए गए भूकंप के झटके
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ और डोडा जिले में शुक्रवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। शुक्रवार को किश्तवाड़ में चार और डोडा में एक बार भूकंप का झटका लगा।
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार किश्तवाड़ में शुक्रवार शाम 5.20 पर 3.8 की तीव्रता का भूकंप आया। इससे पहले रात 02.09 पर 3.2 की तीव्रता, रात 01.24 पर 2.9 की तीव्रता का भूकंप किश्तवाड़ में आया। डोडा में सुबह 5.37 पर 2.6 की तीव्रता का झटका लगा। भूकंप के झटके लगते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।





