मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:52 · नई दिल्ली संस्करण

भूकंप के झटकों से हिला दिल्ली एनसीआर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

राजस्थान के अलवर जिले में बृहस्पतिवार रात मध्यम तीव्रता का भूकंप आया, जिसके झटके दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के इलाकों में भी महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि रात 11.46 बजे आए भूकंप की तीव्रता 4.2 थी जो अलवर में पांच किलोमीटर की गहराई पर केंद्रित था।

वहीं, उत्तर पूर्वी भारत में भी रात के समय मणिपुर के लोगों ने धरती में कंपन दर्ज किया गया।

इससे पहले सुबह के समय राजस्थान के सीकर इलाके में भी भूकंप के हल्के झटके लगे। खास बात यह है कि तीनों ही जगह भूकंप का केंद्र स्थानीय स्तर पर ही रहा।

दिल्ली और उससे सटे एनसीआर के जिलों में रात करीब 11.45 बजे अचानक कंपन महसूस कर लोग घरों से बाहर निकल आए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रिक्टर स्केल पर करीब 4.2 तीव्रता वाले भूकंप का केंद्र हरियाणा के गुरुग्राम से 48 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम में था।

मणिपुर के मोइरंग क्षेत्र में भी रात करीब 10.03 बजे लोगों ने भूकंप महसूस किया। इसकी तीव्रता करीब 3.2 आंकी गई और इसका केंद्र मोइरंग से 38 किलोमीटर दूर दक्षिण में सतह से 36 किलोमीटर नीचे था।

राजस्थान के सीकर में सुबह करीब 11.26 बजे आए 3.0 तीव्रता वाले भूकंप का केंद्र रींगस के आसपास जमीन से लगभग 5 किलोमीटर नीचे रहा। कहीं पर भी भूकंप से जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें