कोलकाता सहित बंगाल के कई जिलों में भूकंप के झटके

सिलीगुड़ी। कोलकाता समेत राज्य के कई जिलों में के झटके महसूस किए गए है। शुक्रवार सुबह 10:10 बजे राजधानी कोलकाता के अलावा नदिया, मुर्शिदाबाद जिलों के साथ उत्तर बंगाल के सिलीगुड़ी, कूचबिहार, मालदा, उत्तर दिनाजपुर जिलों में भी झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र बांग्लादेश था। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.7 आंकी गई है।





