मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:53 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार में भूकंप, पटना में डरकर सड़क पर आ गए लोग

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पटना : बिहार में सोमवार की रात 3.4 की तीव्रता से भूकंप के झटके महसूस किए गए। रात करीब नौ बजकर 23 मिनट पर लोगों को भूकंप के झटके लगे। मौसम विभाग के अनुसार बिहार के नालंदा से 20 किलोमीटर दूर उत्तर-पश्चिम में इसका केंद्र बताया जा रहा है। राज्य के कई जिलों में भूकंप आने की सूचना मिल रही है। पटना में तो बड़ी संख्या में लोग अपने घर से बाहर निकलकर सड़क पर आ गए। बड़ी संख्या में लोग अपने-अपने ऑफिस से बाहर आ गए। राजधानी के अलावा भागलपुर, गया, औरंगाबाद, नालंदा, नवादा, बक्सर समेत कई जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। हालांकि भूकंप की तीव्रता कम होने से इसका बहुत ज्यादा असर नहीं रहा।

घर के बाहर आ गए लोग

पटना के बोरिंग रोड, आशियाना नगर, पटेल नगर में लोग अभी भी घरों से बाहर निकल आए। दुकानों के बाहर भी भीड़ लग गई। सोमवार की रात राजधानीवासी घरों में भोजन करने की तैयारी कर रहे थे कि भूकंप के झटके महसूस किए गए। झटका महसूस होते ही लोग घरों के बाहर निकलने लगे। इसके बाद परिजनों को फोन करने लगे, एक-दूसरे का हाल-चाल जानने में लग गए। पटना के अलावा भागलपुर, गया समेत कई जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। हालांकि, कई लोगों को भूकंप के बारे में पता ही नहीं चल सका। एक दूसरे को फोनकर इसकी जानकारी दी गई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें