मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:23 · नई दिल्ली संस्करण

भूकंप के झटके से मची अफरातफरी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
भूकंप के झटके से मची अफरातफरी

पटना। बिहार में सुबह 6.38 मिनट पर भूकंप के तेज झटके महसूस किये गए। रिक्टर स्केल भूकंप की तीव्रता 7.1 मापी गई।राजधानी पटना सहित कई जिलों में भूकंप के तेज झटके महसूस हुए। इसका केंद्र नेपाल में था। नेपाल के कई इलाकों में भी तेज भूकंप के झटके महसूस हुए। यूएसजीएस भूकंप के मुताबिक, भूकंप का केंद्र लोबुचे से 93 किमी उत्तर पूर्व में था।बिहार में नेपाल की सीमा से सटे सभी जिलों में इसको महसूस किया गया।हमारे अररिया संवाददता राहुल कुमार ने बताया कि करीब दस सेकंड तक भूकंप के झटके महसूस किए गए।अररिया और आसपास के इलाकों में लोगों ने भूकंप के झटके को महसूस किया। सुबह 6 बजकर 37 मिनट के आसपास करीब 35 से 40 सेकेंड तक भूकंप के झटके महसूस किए गए।जिसके कारण लोगों में अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया और घरों के लोग सड़क पर निकल बाहर आ गए।मंगलवार की सुबह जब लोग मॉर्निंग वॉक या घरों में बिछावन पर थे तो धरती के डोलने का अहसास हुआ।जिसके बाद लोगों ने एक दूसरे से कन्फर्म किया और उसके बाद भूकंप के अहसास होने के बाद सुरक्षित बाहर निकले। नेपाल के कोसी प्रदेश के सिगात्से से 35 किलोमीटर दूर चीन में भूकंप का केंद्र बिंदु रहा। अररिया समेत नेपाल और उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटकों को महसूस किया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें