मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:23 · नई दिल्ली संस्करण

पीडीए का मतलब- पॉवर ऑफ डिम्पल अखिलेश : केशव प्रसाद मौर्य

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पीडीए का मतलब- पॉवर ऑफ डिम्पल अखिलेश : केशव प्रसाद मौर्य

-कहा- राहुल व अखिलेश देश में अराजकता फैलाने का कर रहे प्रयास- भारत का जहाज मुंबई पहुंचना प्रधानमंत्री मोदी की सफल विदेश नीति का उदाहरणझांसी। उज्जैन में महाकालेश्वर के दर्शन करने के बाद गुरुवार देर रात झांसी के सर्किट हाउस पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पीडीए का एक नया अर्थ बताया। उन्होंने कहा कि पीडीए का मतलब 'पॉवर ऑफ डिम्पल-अखिलेश' है। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर वैश्विक संकट में भी जनता को भड़काने व अराजकता फैलाने का आरोप लगाया। कहा कि देश में अराजकता फैलाने का उनका यह प्रयास सफल नहीं होगा। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि सत्ता में आने के लिए अब अखिलेश को पीडीए और बी पीडीए याद आ रहा है। उन्होंने कहा कि भारत का जहाज मुंबई पहुंचना प्रधानमंत्री मोदी की सफल विदेश नीति का उदाहरण है।गुरुवार की देर रात झांसी पहुंचे यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि भारत विश्व में उभरती हुई शक्ति है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल विदेश नीति का ही असर है कि जिस रास्ते से दुनिया के जहाज निकल नहीं पा रहे उस रास्ते से भारत का जहाज आज मुंबई पहुंच गया। भारत के जहाजों के रास्ते अमेरिका, इजराइल और ईरान की ओर से न कोई समस्या आएगी ओर न कोई गैस, क्रूड ऑयल की समस्या आएगी। देश की जनता को धैर्य से सरकार के प्रयासों का सहयोग करना चाहिए। देश व प्रदेश में घरेलू गैस की कोई समस्या नहीं आएगी।एक सवाल के जबाव में उन्होंने कहा कि इस वैश्विक संकट में भी राहुल, अखिलेश जिस तरह की घटिया राजनीति कर रहे हैं,उस पर विपक्षी नेताओं को शर्म आनी चाहिए। राहुल गांधी व अखिलेश यादव देश में अराजकता फैलाने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन वह इस प्रयास में सफल नहीं होंगे। उन्होंने शंकराचार्य से अखिलेश यादव के मिलने के सवाल पर कहा कि अखिलेश यादव मुंह में राम और बगल में छुरी वाली कहावत चरितार्थ कर रहे हैं। जिस सपा के हाथ रामभक्तों के खून से सने हैं, जिन्होंने रामभक्तों व शिवभक्तों पर लाठियां व गोलियां बरसाई उन्हें सनातन की बात करना शोभा नहीं देता। वहीं उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे हैं। 2027 में समाजवादी पार्टी का 2017 से भी बुरा हाल होगा। 2027 में भी भाजपा सरकार बनाएगी। पश्चिम बंगाल में भारी बहुमत से भाजपा सरकार बनाने जा रही है।असम में भी तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने जा रही है। अखिलेश यादव सत्ता से बेदखल हैं, इसलिए उन्हें पीडीए,बीपीडीए की ब्राह्मण, दलित की याद आ रही है। वह किसी प्रकार जनता को गुमराह कर सत्ता हासिल करना चाह रहे हैं। लेकिन वह सफल नहीं होंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें