मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 6:34 · नई दिल्ली संस्करण

पीएम मोदी से मुलाकात के दौरान ममता बनर्जी ने की बंगाल के लिए और वैक्‍सीन की मांग

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। मुलाकात के बाद सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि मैंने प्रधानमंत्री से मुलाकात की ये सौजन्य भेंट है। हमें और वैक्सीन मिले इसके लिए प्रधानमंत्री से बात की।

नई दिल्ली : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। मुलाकात के बाद सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि मैंने प्रधानमंत्री से मुलाकात की, ये सौजन्य भेंट है। हमें और वैक्सीन मिले इसके लिए प्रधानमंत्री से बात की। हमारे राज्य को आबादी के हिसाब से दूसरे राज्यों से बहुत कम वैक्सीन मिली है। बंगाल राज्य का नाम बदलने को लेकर मैंने प्रधानमंत्री से चर्चा की। प्रधानमंत्री ने कहा कि वो इसे देखेंगे। उन्‍होंने कहा कि मैं चाहती हूं कि पेगासस पर प्रधानमंत्री सर्वदलीय बैठक बुलाएं। सुप्रीम कोर्ट से इसकी जांच होनी चाहिए।

बंगाल फतह करने व पांच मई को लगातार तीसरी बार मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालने के ममता बनर्जी का यह पहला दिल्ली दौरा है। उनकी यात्रा संसद के मानसून सत्र के साथ हुई है, जिसमें विपक्षी दल पेगासस स्पाइवेयर के माध्यम से जासूसी के आरोपों, महंगाई और तीन कृषि कानूनों को निरस्त करने सहित कई मुद्दों पर विरोध कर रहे हैं। ममता बनर्जी 2024 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली भाजपा को केंद्र की सत्ता से उखाड़ फेंकने और विरोधी दलों को एकजुट करने की मंशा से सोमवार शाम को दिल्ली पहुंची हैं।

इससे पहले दिन में मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ और कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने तृणमूल कांग्रेस प्रमुख से मुलाकात की। सूत्रों का कहना है कि इस बैठक में भाजपा विरोधी महागठबंधन को लेकर भी चर्चा हुई है। आनंद शर्मा ने कहा कि मेरे और ममता बनर्जी के राजनीतिक के साथ व्यक्तिगत संबंध भी हैं। बंगाल चुनाव में बंपर जीत के बाद वो पहली बार दिल्ली आई हैं इसलिए मैं उनके निमंत्रण पर मिलने आया।

26 से 30 जुलाई तक दिल्ली दौरे के दौरान ममता के कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार समेत विपक्ष के सभी प्रमुख नेताओं से मुलाकात का कार्यक्रम है। बुधवार को सोनिया गांधी से मुलाकात का कार्यक्रम है। ममता संसद भवन भी जाएंगी, जहां मानसून सत्र चल रहा है। जानकारी के मुताबिक 28 जुलाई को उनके संसद भवन जाने का कार्यक्रम है। यहां वह कई नेताओं से मुलाकात करेंगी। ममता 30 जुलाई को कोलकाता लौटेंगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें